
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला अध्यक्ष बने एचएन सिंह
Aligarh News - राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ के इकाई का गठन किया गया है, जिसमें प्रो. एचएन सिंह को अध्यक्ष मनोनित किया गया है। इस जानकारी को प्रेस वार्ता में पूर्व कुलपति प्रो. अशोक मित्तल ने साझा किया। शिक्षक ज्ञान के वाहक होते हैं, जो समाज को सशक्त बनाते हैं।
अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ इकाई सेवा निवृत प्रो. एचएन सिंह को मनोनित किया गया है। यह जानकारी डॉ. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के पूर्व कुलपति प्रोफेसर अशोक मित्तल ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में दी। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष डॉ अनूप शर्मा ने कहा कि शिक्षक ज्ञान के बाहक हैं, जो राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करते हैं। उन की शिक्षा ही समाज को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाती है। अध्यक्ष डॉ एच एन सिंह ने कहा कि महेंद्र कुमार वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के मार्गदर्शन, प्रोफेसर उदयन मिश्रा कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अनूप शर्मा की सहमति से राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ की इकाई का विधिवत गठन किया जा रहा है।
उपाध्यक्ष (पुरुष) प्रो. केडी वर्मा, प्रो. बीरेन्द्र कुमार वार्ष्णेय, प्रो. एपी गुप्ता, प्रो. पीके जैन, उपाध्यक्ष (महिला) प्रो. सुनीता गुप्ता, प्रो. हेमलता अग्रवाल, प्रो. रंजना गुप्ता, प्रो. सपना सिंह, महामंत्री डॉ. नीलम श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री डॉ. मृदुला सिंह, गठन महा मंत्री डॉ. पवन कुमार दुबे, संयुक्त संगठन मंत्री डॉ. योगेन्द्र प्रतिहार, मंत्री डॉ. गीतम सिंह, डॉ. नीरू वार्ष्णेय, डॉ. शैलेन्द्र कुमार, डॉ. शशी कुमारी, डॉ. निखिल मिश्रा, कोषाध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार गुप्ता, लेखा परीक्षक डॉ. योगेश कुमार चौधरी, मीडिया प्रभारी डॉ. ललित उपाध्याय, डॉ. हरिओम सारस्वत, डॉ. रीमा कुमारी, डॉ. मनोज सिंह को मनोनित किया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




