ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अलीगढ़जादूगर सम्राट के करतब देख लोग रह गए दंग

जादूगर सम्राट के करतब देख लोग रह गए दंग

कभी मुस्कुराये तो कभी खिलखिलाये और कुछ करतब ऐसे की देखते ही सांसे थम गई। कुछ ऐसा ही नजारा था जादूगर वी सम्राट के शो में दर्शकों...

जादूगर सम्राट के करतब देख लोग रह गए दंग
हिन्दुस्तान टीम,अलीगढ़Sun, 28 Jan 2018 01:12 AM
ऐप पर पढ़ें

कभी मुस्कुराये तो कभी खिलखिलाये और कुछ करतब ऐसे की देखते ही सांसे थम गई। कुछ ऐसा ही नजारा था जादूगर वी सम्राट के शो में दर्शकों का। पक्षियों की आवाज सुनकर चहके तो वाटर ऑफ इंडिया पर भी तालियां बजाकर उत्साहवर्धन करने से भी नहीं चूके।

राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के कृष्णांजली नाट्यशाला में शनिवार को मेरठ के वी जादूगर ने अपने करतबों से दर्शकों को हैरान कर दिया। कार्यक्रम की शुरूआत एडीएम सिटी एसबी सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। तारक मेहता का उल्टा चश्मा टीवी सीरियल में जादू दिखा चुके वी सम्राट ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। उन्होंने अपने हैरतअंगेज जादू से लोगों को खूब गुदगुदाया। रंग-बिरंगी कपड़ों में उन्होंने कबूतर बना कर उड़ा दिया। जिसे देख दर्शक अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें