बच्चों ने विज्ञान मॉडल से दी नई उड़ान

बच्चों ने विज्ञान मॉडल से दी नई उड़ान

संक्षेप:

Aligarh News - -पूर्व राष्ट्रपति कमाल को याद कर विद्यार्थियों ने इनोवेशन की दिखाई राह, विजडम पब्लिक स्कूल में वाद-विवाद, पोस्टर और मॉडल प्रतियोगिता

Oct 16, 2025 12:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। विजडम पब्लिक स्कूल में बुधवार को एपीजे अब्दुल कलाम के जन्मदिन को 23वें नवाचार दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि पूर्व गृह सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा और विशेष अतिथि लोकसेवा आयोग के पूर्व सदस्य किशनवीर सिंह ने फीता काटकर विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। वाद्ययंत्रों की मधुर धुन और सलामी से उनका भव्य स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि दुर्गा शंकर मिश्रा ने पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि डॉ. कलाम ने अपने जीवन से युवाओं को इनोवेशन की राह दिखाई। उन्होंने कहा कि बच्चे अगर आज से ही प्रयोगधर्मी सोच अपनाएं तो भविष्य में देश को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बीएसए डॉ. राकेश सिंह ने बच्चों और शिक्षकों को शानदार आयोजन के लिए बधाई दी। स्कूल चेयरमैन प्रमोद कुमार गुप्ता ने कहा कि डॉ. कलाम हमारे लिए प्रेरणा हैं। उनके पदचिह्नों पर चलना ही सफलता का मार्ग है। वाइस चेयरमैन महेश चंद्र गुप्ता, निदेशक प्रीति गुप्ता, आईबीएम के मैनेजर सचिन कुमार गुप्ता, डिप्टी डायरेक्टर नितिन अग्रवाल, सह निदेशक अतिन कुमार गुप्ता, नूपुर गुप्ता, कुनाल गुप्ता, प्रधानाचार्य निर्मल अग्रवाल और हेड मिस्ट्रेस अंजू मेहता भी मौजूद रहे। सभी ने अतिथियों का स्वागत कर बच्चों का हौसला बढ़ाया। विद्यालय प्रांगण में पूरे दिन इनोवेशन से जुड़ी प्रतियोगिताओं की धूम रही। हिंदी व अंग्रेजी वाद-विवाद, पोस्टर मेकिंग, साइंस मॉडल और इनोवेटिव प्रेजेंटेशन जैसे मुकाबलों में छात्रों ने अपनी रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में ब्लॉसम पब्लिक स्कूल की नूर जेनम और वरिष्ठ वर्ग में विजडम स्कूल की रीतिमा भारद्वाज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हिंदी वाद-विवाद में कनिष्ठ वर्ग में विजडम स्कूल की भव्या वाष्र्णेय व वरिष्ठ वर्ग में ध्वनि अग्रवाल अव्वल रहीं। अंग्रेजी वाद-विवाद में कनिष्ठ वर्ग में ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल की दिवी सिंह और किंजल सिंह तथा वरिष्ठ वर्ग में विजडम स्कूल की लिजा मोहिनी और काव्यांश ने बाजी मारी। साइंस मॉडल प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में विजडम स्कूल के सुवीर शर्मा तथा वरिष्ठ वर्ग में कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल के वीर अनंत और विधान ओम शुक्ला ने प्रथम स्थान पाया। इनोवेटिव प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में ओएलएफ स्कूल की लुबन्या खान और उत्कृष्ठ ने तथा वरिष्ठ वर्ग में ब्रिलियंट स्कूल के रोहित राजपूत और श्रेया जादौन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।