जेएनएमसी को मिली 10 नई डायलेसिस मशीनें

Nov 28, 2025 01:03 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share

Aligarh News - - पुरानी मशीनों को हटाकर नई मशीनों को किया स्थापित, एएमयू में मात्र 500 रुपये में मरीजों की होती है डायलेसिस

जेएनएमसी को मिली 10 नई डायलेसिस मशीनें

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज को 10 नई डायलेसिस मशीनें स्थापित की गई। जिसका उद्घाटन गुरुवार को एएमयू कुलपति प्रो. नइमा खातून द्वारा किया गया। मरीजों को मात्र 500 रुपये की फीस में डायलेसिस की सुविधा प्राप्त होगी। कुलपति जेएन मेडिकल कालिज हास्पिटल में स्पेशल वार्ड की कमी को दूर करने के लिए नए ब्लाक के निर्माण के लिए साइट का भी निरीक्षण किया। कहा कि जेएन मेडिकल कालेज पश्चिमी उ.प्र. में उत्कृष्ट चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा रहा है। उक्त सुविधाओं के उपलब्ध होने से रोगियों को और अधिक बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। जेएन मेडिकल कालिज के प्राचार्य एवं सीएमएस प्रो. एस अमजद अली रिजवी ने बताया कि डायलेसिस की दस नई मशीनों की स्थापना से लगभग पचास रोगियों की प्रतिदिन डायलेसिस हो सकेगी।

इससे पतीक्षा सूची भी समाप्त होगी। जबकि एंडोस्कोपी सूट की स्थापना से मरीजों को एंडोस्कोपी के अलावा कोलोनोस्कोपी की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि स्पेशल वार्ड का नया ब्लाक तीन मंजिला बनाया जाएगा, जिसमें हर मंजिल पर 18 कमरे होंगे। एमएस प्रो. वासिफ मोहम्मद अली ने कुलपति व सहकुलपति का आभार जताते हुए कहा कि उनके सहयोग के चलते जेएन मेडिकल कालेज निरंतर प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है। यहां चिकित्सा सुविधाओं में भी वृद्वि हो रही है और इसका लाभ रोगियों को भी पहुंच रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।