एमयू शोधार्थी रोमानिया के लिए चयनित
Aligarh News - अलीगढ़ में एएमयू के जाकिर हुसैन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के दो शोधार्थी, महा खान और इफरा खानम का चयन एरास्मस़ केए171 मोबिलिटी कार्यक्रम के लिए हुआ है। इसके अलावा, भूविज्ञान विभाग के पांच छात्रों ने सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा में जूनियर रिसर्च फेलोशिप रैंक प्राप्त की है।

अलीगढ़। एएमयू के जाकिर हुसैन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के एप्लाइड केमिस्ट्री विभाग में डॉ. इनामुद्दीन के निर्देशन में कार्यरत शोधार्थी महा खान और इफरा खानम का चयन प्रतिष्ठित एरास्मस़ केए171 मोबिलिटी कार्यक्रम के लिए हुआ है। एएमयू और पॉलिटेक्निका यूनिवर्सिटी ऑफ टिमिसोआरा, रोमानिया के बीच हुए अंतर-संस्थागत समझौते के तहत दोनों शोधार्थी 28 फरवरी से 3 मई तक दो माह की शोध प्रशिक्षुता कार्यक्रम में भाग लेंगी। पांच छात्र यूजीसी नेट, जेआरएफ में सफल अलीगढ़। एएमयू भूविज्ञान विभाग के पांच छात्रों ने दिसंबर 2025 में आयोजित संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) रैंक प्राप्त की है।
अंता आसिम (एआईआर 20) और शोएब खान (एआईआर 32) ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए सफलता प्राप्त की। व्याख्याता सहायक प्रोफेसर की योग्यता श्रेणी में अलीशा जहीर (एआईआर 38), दाराब जमील (एआईआर 44) और माज अहमद (एआईआर 85) ने उल्लेखनीय रैंक हासिल की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



