एएमयू प्रवेश परीक्षा में देशभर से छात्र हुए शामिल
Aligarh News - रविवार को एएमयू कक्षा छठी और नौ की कराई गई प्रवेश परीक्षा, कक्षा नौ में प्रवेश को 12326 छात्र छात्राओं ने दी परीक्षा

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में कक्षा छह और कक्षा नौ प्रवेश परीक्षा रविवार को 31 केंद्रों पर कराई गई। जिसमें उत्तर प्रदेश समेत कई प्रदेशों के छात्र छात्राओं ने परीक्षा दिया। परीक्षा शांतिपूर्ण आयोजित की गई। वहीं एएमयू कुलपति और प्रॉक्टर ने भी कई केंद्रों का निरीक्षण किया। कक्षा 9 की प्रवेश परीक्षा सुबह की पाली में एएमयू के 31 केंद्रों पर आयोजित की गई। परीक्षा के लिए 14,645 छात्र छात्राएं पंजीकृत रहे, जिसमें परीक्षा में 12,326 अभ्यर्थी शामिल हुए। वहीं दोपहर की पाली में कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा 16 केंद्रों पर आयोजित की गई। परीक्षा के लिए 8,695 अभ्यर्थी पंजीकृत रहे।
जबकि परीक्षा में 7481 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। वहीं दूसरी ओर एएमयू कुलपति प्रोफेसर नइमा खातून ने प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद नवेद खान एवं उनकी टीम के साथ परिसर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अभिभावकों से संवाद भी किया। परीक्षाओं के सुचारु संचालन पर संतोष व्यक्त करते हुए प्रो. खातून ने शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की। पूरे आयोजन के दौरान बेहतर समन्वय एवं अनुशासन बनाए रखने के लिए उन्हें बधाई दी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की सुविधा सुनिश्चित करने, परीक्षा को बिना किसी असुविधा के सम्पन्न कराने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की थीं। सभी परीक्षा केन्द्रों पर ऑब्जर्वर नियुक्त रहे।परीक्षा केंद्रों बाहर परिजनों की भीड़एएमयू स्कूल में कक्षा छह और नौ में प्रवेश के लिए परीक्षा रविवार को कराई गई। इस परीक्षा में प्रदेश प्रत्येक शहर के छात्रों ने हिस्सा लिया। दोनों ही पाली में परीक्षा के दौरान परिजन परीक्षा केंद्रों के बाहर डटे रहे। परीक्षा छूटने में किसी छात्र के चेहरे पर खुशी तो किसी के चेहरे पर मायूसी देखने को मिली। परीक्षा देकर बाहर निकले छात्रों से परिजन परीक्षा कैसी रही उसका हाल लेते रहे। परीक्षा छूटने के बाद मैरिस रोड, जीटी रोड पर जाम की स्थिति बन गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


