AMU Celebrates National Sports Day with Tribute to Hockey Legend Major Dhyan Chand खेलें भी-खिले भी, नारे के साथ मनाया खेल दिवस, Aligarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsAMU Celebrates National Sports Day with Tribute to Hockey Legend Major Dhyan Chand

खेलें भी-खिले भी, नारे के साथ मनाया खेल दिवस

Aligarh News - -एएमयू के विभिन्न विभाग व विद्यालयों में हुए आयोजन

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़Sun, 31 Aug 2025 07:38 PM
share Share
Follow Us on
खेलें भी-खिले भी, नारे के साथ मनाया खेल दिवस

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। एएमयू में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विभिन्न विभागों और विद्यालयों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन आयोजनों के माध्यम से हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि दी गई। फिटनेस, टीम भावना तथा खेल भावना जैसे मूल्यों को बढ़ावा दिया गया। होम साइंस विभाग में फिट इंडिया प्रतिज्ञा दिलाई गई। खेलें भी-खिलें भी, नारे के साथ पारंपरिक खेल व प्रतियोगिताएं जैसे खो-खो, 50 मीटर दौड़ और पिट्ठू का आयोजन हुआ। सैयद हमीद सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्कूल शिक्षा निदेशालय के डिप्टी डायरेक्टर प्रो. मोहम्मद आजम खान ने छात्रों से स्क्रीन टाइम कम करने और अधिक से अधिक बाहरी खेलों में भाग लेने की अपील की।

शारीरिक शिक्षा विभाग के डॉ. मोहम्मद अरशद बारी ने मेजर ध्यानचंद के जीवन और उपलब्धियों पर विशेष व्याख्यान दिया। इंटर-हाउस प्रतियोगिताओं में भगत सिंह राइडर्स ने बास्केटबॉल, डॉजबॉल और इन एंड आउट में जीत हासिल की। जफर इकबाल पैंथर्स तीनों मुकाबलों में उपविजेता रहे। सीनियर सेकेंडरी स्कूल (गर्ल्स) में रस्साकशी मुकाबले में बेगम हजरत महल हाउस ने साइना नेहवाल ब्रिगेड को हराया। पीएचई लैब में योग प्रतियोगिता का पहला पुरस्कार ऋद्धिमा ने जीता, जबकि इनाया और निदा खान क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। मरियम को सांत्वना पुरस्कार मिला। एबीके हाई स्कूल (गर्ल्स) में योग, रस्सी कूद, क्रिकेट और साइक्लिंग जैसी गतिविधियां हुईं। एसटीएस स्कूल में इंटर-स्कूल टेबल टेनिस टूर्नामेंट और विभिन्न खेल आयोजित हुए। उद्घाटन प्रो. मोहम्मद आजम खान ने किया। एएमयू सिटी गर्ल्स हाई स्कूल में नींबू-चम्मच दौड़, रिले, गणितीय दौड़, साइक्लिंग और तीन-पैर दौड़ जैसे खेलों का आयोजन हुआ। खो-खो और रस्साकशी प्रतियोगिताएं भी हुईं। एएमयू गर्ल्स स्कूल में छात्राओं ने इंटर हाउज प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। खो-खो, हॉकी, क्रिकेट, टेबल टेनिस और योग के साथ-साथ पोस्टर मेकिंग और नारा लेखन प्रतियोगिताएं भी आयोजित हुईं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।