Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsAMU Alumni Celebrate 25 Years of Success in Homecoming Event
‘बाजगश्त ए होमकमिंग’ में कैंपस की यादों का किया ताजा

‘बाजगश्त ए होमकमिंग’ में कैंपस की यादों का किया ताजा

संक्षेप:

Aligarh News - अलीगढ़ के एएमयू में प्रबंधन अध्ययन एवं अनुसंधान संकाय के 2000 बैच के पूर्व छात्रों ने 'बाजगश्त ए होमकमिंग' कार्यक्रम में भाग लिया। कुलपति प्रो. नईमा खातून ने पूर्व छात्रों की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। उन्होंने बताया कि ये पूर्व छात्र विश्वविद्यालय के विकास में अहम योगदान दे रहे हैं और कई देश-विदेश में उच्च पदों पर कार्यरत हैं।

Dec 30, 2025 11:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। एएमयू के प्रबंधन अध्ययन एवं अनुसंधान संकाय के व्यवसाय प्रशासन विभाग (डीबीए) के वर्ष 2000 बैच के पूर्व छात्रों ने 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘बाजगश्त ए होमकमिंग’ कार्यक्रम में शिरकत की। पूर्व छात्रों ने 25 वर्ष पूर्व कैंपस बिताए पलों को याद किया। समारोह की मुख्य अतिथि एएमयू की कुलपति प्रो. नईमा खातून ने कहा पूर्व छात्र विश्वविद्यालय के विकास के आजीवन सहभागी है। सक्रिय एलुमनी सहभागिता से न केवल शैक्षणिक संस्कृति सुदृढ़ होती है, बल्कि संस्थान की प्रतिष्ठा भी बढ़ती है। छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान मिलता है। उन्होंने पूर्व छात्रों से आग्रह किया कि वह मार्गदर्शन, मेंटरशिप और संस्थागत सहयोग के माध्यम से विश्वविद्यालय से निरंतर जुड़े रहें।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रबंधन अध्ययन संकाय के डीन प्रो. मोहम्मद नवेद खान ने कहा कि पूर्व छात्रों की उपलब्धियां विश्वविद्यालय की अकादमिक और व्यावसायिक पहचान को सशक्त बनाती हैं। उन्होंने बताया कि 2000 बैच के अनेक छात्र देश-विदेश में उच्च पदों पर कार्यरत हैं, जिससे एएमयू की वैश्विक छवि सुदृढ़ हुई है। विभागाध्यक्ष प्रो. सलमा अहमद ने बताया कि 25 वर्ष पूर्व 2000 बैच ने एमबीए छात्रों के रूप में एएमयू में अपनी यात्रा आरंभ की थी। उन्होंने गर्व व्यक्त किया कि आज यह बैच अपने-अपने क्षेत्रों में शीर्ष पदों पर कार्यरत है।