कालातीत घोषित एएमयू एलुमनी एसोसिएशन

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share

Aligarh News - - उपनिबंधक ने 6327 सदस्यों की सूची को वैध माना

कालातीत घोषित एएमयू एलुमनी एसोसिएशन

अलीगढ़। एएमयू ओल्ड ब्वायज (एलुमनी) एसोसिएशन की प्रबंध समिति के चुनाव पर उपनिबंधक फर्म, सोसाइटीज एवं चिट्स ने रोक लगा दी है। 28 मार्च के आदेश में संस्था को एक नवंबर, 2025 से कालातीत घोषित किया गया है। उपनिबंधक के अनुसार सोसाइटी एक्ट की धारा 4बी के तहत सामान्य सभा की सदस्यता सूची की जांच के बाद 6327 सदस्यों की सूची को वैध घोषित किया गया है, जबकि पूर्व महासचिव डॉ. आज़म मीर खान द्वारा प्रस्तुत सूची को अवैध माना गया है। आदेश में कहा गया है कि बार-बार अवसर देने के बावजूद 16 मार्च तक संस्था के मूल अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए गए।

इसके बावजूद डॉ. खान द्वारा चुनाव प्रक्रिया कराना नियम विरुद्ध पाया गया। यह भी उल्लेख किया गया कि पूर्व में 892 सदस्यों की सूची के स्थान पर 892 पेजों की सूची प्रस्तुत कर चुनाव संपन्न कराए गए, जो भ्रामक और नियमों के विपरीत थे। उपनिबंधक ने स्पष्ट किया है कि नई निर्वाचन प्रक्रिया का कार्यक्रम अलग से जारी किया जाएगा।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।