एएमयू पूर्व छात्र ने अल्ट्रासाउंड मशीन दान की

Jan 09, 2026 01:16 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share

Aligarh News - अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग को डॉ. शम्स इकबाल द्वारा दान की गई अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन प्राप्त हुई है। यह मशीन कैंसर की जांच और इलाज में मदद करेगी। एएमयू की कुलपति ने इस योगदान की सराहना की और इसे पूर्व छात्रों की जिम्मेदारी का उदाहरण बताया।

एएमयू पूर्व छात्र ने अल्ट्रासाउंड मशीन दान की

अलीगढ़। कैंसर की जांच और इलाज को और बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग को अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन प्राप्त हुई है। यह मशीन एडवांस्ड कलर डॉप्लर तकनीक से लैस है, जिसे एएमयू के पूर्व छात्र डॉ. शम्स इकबाल (एमबीबीएस, 1997 बैच) ने दान किया है। डॉ. इकबाल अमेरिका के हार्वर्ड मैसाचुसेट्स जनरल हॉस्पिटल में कंसल्टेंट इंटरवेंशनल रेडियोलॉजिस्ट हैं। मशीन के उद्घाटन अवसर पर एएमयू की कुलपति प्रोफेसर नइमा खातून ने डॉ. शम्स इकबाल के इस योगदान की सराहना करते हुए कहा कि यह दान विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों की अपने संस्थान के प्रति जिम्मेदारी और जुड़ाव का बेहतरीन उदाहरण है।

न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित अलीगढ़। वीमेंस कालेज में हिन्दी की एसोसिएट प्रोफेसर, डॉ. नाजिश बेगम, को महिला शिक्षा एवं सशक्तिकरण विषय पर एचकेएस सुरजीत हॉल, समीप राउज एवेन्यू कोर्ट दिल्ली में क्रिएटिव फाउंडेशन दिल्ली द्वारा महान समाज सुधारकों सावित्रीबाई फुले एवं फातिमा शेख की जयंती पर आयोजित संगोष्ठी में महिला शिक्षा, अकादमिक नेतृत्व और सामाजिक चेतना के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिऐ न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू, पूर्व न्यायाधीश, सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा सामाजिक परिवर्तन और संवैधानिक सशक्तिकरण का सबसे प्रभावी साधन है। एएमयू में नई शिक्षा नीति पर सेमिनार कल अलीगढ़। एएमयू के सतत एवं प्रौढ़ शिक्षा तथा विस्तार केंद्र (सीसीएईई) द्वारा भारत ज्ञान विज्ञान समिति के सहयोग से 10 जनवरी को पूर्वाह्न 10.45 बजे कला संकाय लाउंज में नई शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 पर एक राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एएमयू की कुलपति प्रो. नइमा खातून होंगी। सेमिनार में सहकुलपति प्रो. मोहम्मद मोहसिन खान तथा रजिस्ट्रार प्रो. आसिम जफर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कला संकाय के डीन प्रो. टी. एन. सतीशन करेंगे। एएमयू में 25 को गणतंत्र दिवस मिनी मैराथन अलीगढ़। एएमयू के हाइकिंग एंड माउंटेनियरिंग क्लब द्वारा विश्वविद्यालय द्वारा मनाए जा रहे गणतंत्र दिवस समारोहों की श्रृंखला के अंतर्गत 25 जनवरी को गणतंत्र दिवस मिनी मैराथन का आयोजन किया जाएगा। विश्वविद्यालय खेल समिति के सचिव प्रो. यूसुफ उज्जमा खान ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों में शारीरिक फिटनेस, खेल भावना और राष्ट्रीय गौरव की भावना को बढ़ावा देना है। मिनी मैराथन पुरुष और महिला, दो वर्गों में आयोजित की जाएगी। डा. शाहिद रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री यूके के फेलो निर्वाचित अलीगढ़। एएमयू रसायन विज्ञान विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मो. शाहिद को यूनाइटेड किंगडम की रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री (एफआरएससी) द्वारा ‘लीडर्स इन द फील्ड’ श्रेणी के अंतर्गत फेलो निर्वाचित किया गया है। यह सम्मान उन्हें रासायनिक विज्ञान के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रदान किया गया है। डॉ. शाहिद का एफआरएससी के रूप में निर्वाचन उनके विद्वतापूर्ण योगदान, अकादमिक नेतृत्व और रासायनिक अनुसंधान एवं शिक्षा को आगे बढ़ाने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उनके कार्यों को वैज्ञानिक समुदाय में गुणवत्ता और प्रासंगिकता के लिए व्यापक मान्यता प्राप्त हुई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।