मेरे एक ही फूफा जो इस दुनिया में नहीं रहे: कृष्णपाल
By Newswrap
हिन्दुस्तान, अलीगढ़अलीगढ़ में थाना टप्पल में दर्ज हुए जमीन की धोखाधड़ी में आरोपी ने खुद को भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लाला का फूफा बताया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने इसका खंडन किया और कहा कि उनका कोई ऐसा रिश्तेदार नहीं है। उन्होंने दावा किया कि इस तरह की गलत क्रियाएं कानूनी कार्रवाही के लिए होंगी।

अलीगढ़। थाना टप्पल में दर्ज हुए जमीन की धोखाधड़ी में आरोपी द्वारा खुद को भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लाला का फूफा बताए जाने पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने स्थिति स्पष्ट की। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि मेरे एक ही फूफा थे जो कि अब इस दुनिया में नहीं रहे। एफआईआर में दर्ज शख्स न मेरी जाति का है और न ही मेरे समाज का है। इसके अलावा किसी भी तरह से मेरे व मेरे परिवार का कोई रिश्तेदार नहीं है। जो व्यक्ति ऐसा कर रहा है, वह पूरी तरह से गलत कर रहा है। भविष्य में अगर कोई इस तरह का कृत्य किया जाता है, तो कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


