ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अलीगढ़गांव का वोट नगर निगम में जोड़ने का आरोप

गांव का वोट नगर निगम में जोड़ने का आरोप

गांव का वोट नगर निगम में जोड़ने का आरोप -मंजूरगढ़ी के पूर्व प्रधान ने

गांव का वोट नगर निगम में जोड़ने का आरोप
हिन्दुस्तान टीम,अलीगढ़Sun, 04 Dec 2022 06:45 PM
ऐप पर पढ़ें

गांव का वोट नगर निगम में जोड़ने का आरोप

-मंजूरगढ़ी के पूर्व प्रधान ने मेयर व डीएम से की शिकायत

-बोले 48 व 50 नंबर वार्ड में गांव के वोट जोड़े गए

अलीगढ़। कार्यालय संवाददाता

मंजूरगढ़ी के पूर्व प्रधान नफीस ने गांव के वोट को नगर निगम में जोड़ने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत डीएम व मेयर से की है। पूर्व प्रधान का आरोप है कि मंजूरगढ़ी, जंगलगढ़ी, रामगढ़ पंजीपुर के गांव के वोटर नगर निगम की मतदाता सूची में जोड़े गए हैं, जबकि इन गांवों में प्रधानी का चुनाव हो चुका है।

पूर्व प्रधान ने इस पर आपत्ति जताते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन देते हुए इसको वोटर लिस्ट से हटाने की मांग की है। कहा कि गांव के लोग भी बूथ पर वोट डालेंगे, जिसका असर गलत होगा। कहा कि करीब 12 हजार वोटर हैं। मौजूदा समय में गांव में प्रधानी चल रही है। मेयर मो. फुरकान ने कहा कि मामले की जिला निर्वाचन अधिकारी केम माध्यम से जांच कराएंगे। नियमानुसार गांव के वोट नगर निगम की मतदाता सूची में नहीं दर्ज होना चाहिए।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें