Aligarh Youth District Unit Members Certified Under Vishnu Varshney s Leadership व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरित किए, Aligarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsAligarh Youth District Unit Members Certified Under Vishnu Varshney s Leadership

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरित किए

Aligarh News - अलीगढ़ में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के युवा जिला अध्यक्ष विष्णु वार्ष्णेय के नेतृत्व में नए सदस्यों को प्रमाण पत्र दिया गया। भाजपा के महानगर अध्यक्ष इंजीनियर राजीव शर्मा ने प्रमाण...

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़Tue, 12 Aug 2025 08:34 PM
share Share
Follow Us on
व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरित किए

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के युवा जिला अध्यक्ष विष्णु वार्ष्णेय के नेतृत्व में मंगलवार को जिला युवा इकाई के नए सदस्यों को प्रमाण पत्र दिया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के महानगर अध्यक्ष इंजीनियर राजीव शर्मा प्रमाण पत्र दिए। जिला अध्यक्ष मास्टर ओम प्रकाश, प्रदेश मंत्री विजय गुप्ता ने जीएसटी विभाग समेत अन्य में व्यापारियों की हो रही परेशानी को लेकर विचार विमर्श किया। भाजपा महानगर अध्यक्ष ने सभी व्यापारियों को आश्वासन दिया कि वह अपने उच्च अधिकारियों व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सम्मुख व्यापारियों की समस्याओं को रखेंगे। जिला अध्यक्ष मास्टर ओमप्रकाश ने कहा कि ऑनलाइन व्यापार से छोटा व्यापारी समाप्त हो रहा है।

युवा जिला अध्यक्ष विष्णु वार्ष्णेय ने कहा कि व्यापारियों के लिए संघर्ष का दौर है। युवा महामंत्री रवि वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष विकास वार्ष्णेय, उपाध्यक्ष यासीन खान, अनुराग वार्ष्णेय, प्रदीप शर्मा, उदित गुप्ता, रजत वार्ष्णेय, राहुल वार्ष्णेय, ललित अग्रवाल, शशांक बंसल, विकास गौतम, गौरव वार्ष्णेय, धीरज अग्रवाल मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।