राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए दो महिला ग्राम प्रधानों का चयन
Aligarh News - टप्पल के भरतपुर की नीलम, खैर के अरनी की प्रधान एकता कुशवाहा का चयन

अलीगढ़। दिल्ली में 11 मार्च को होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन में अलीगढ़ की दो महिला प्रधान शामिल होंगी। गांव में कराए गए विकास कार्यों के आधार पर इनका चयन किया गया है। टप्पल के भरतपुर की नीलम देवी व खैर के अरनी की एकता कुशवाहा को राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित किया जाएगा। गांव में कराए गए विकास कार्यों का वीडियो व फोटो उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। टप्पल का भरतपुर गांव कई अहम कार्यों में आगे रहा है। केंद्र व राज्य सरकार की टीमों को यहां पर ही भ्रमण कराया जाता है। उप्र से 135 महिला प्रधानों को शामिल किया जाएगा।
जिसमें अलीगढ़ की दो महिला प्रधान चयनित की गई हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


