डॉक्टर के चालक ने महिला से की छेड़छाड़, दी धमकी
Aligarh News - सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक इलाके की महिला ने दर्ज कराया मुकदमा, डॉक्टर से शिकायत करने पर महिला को नौकरी से निकलवाने की धमकी

अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में डॉक्टर के चालक ने सफाई कर्मी महिला से छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर धमकी दे डाली। पीड़िता ने चिकित्सक को पूरा वाकया बताया तो उल्टा उसे ही धमका दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चालक व चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक मोहल्ला निवासी महिला नगला पटवारी स्थित चिकित्सक के यहां घरेलू काम करती है। आरोप है कि चिकित्सक का चालक उस पर गंदी नजर रखता है। सोमवार को वह जीने के से छत पर जा रही थी। तभी आरोपी चालक ने उसे पकड़ लिया और छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास किया।
महिला ने चिकित्सक को पूरा वाकया बताया तो उसने उल्टी महिला को धमकी दे डाली। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चालक अनीस और चिकित्सक सिराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अभी मामले की जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


