Aligarh News: आरएमपीयू ने धन उगाही करने वालों पर दर्ज कराई शिकायत
Aligarh News: अलीगढ़ के राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय ने छात्रों से अवैध धन वसूलने के मामले में गंभीर संज्ञान लिया है। विश्वविद्यालय ने लोधा थाना में शिकायत दर्ज कराई है। धोखाधड़ी करने वाले व्यक्ति ने छात्रों से मार्कशीट बनवाने और नाम संशोधन के लिए पैसे की मांग की थी। विश्वविद्यालय ने इसकी स्पष्ट निंदा की।

Aligarh News: अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ ने विश्वविद्यालय के नाम का दुरुपयोग कर छात्र-छात्राओं से अवैध धनराशि वसूलने के प्रयास का गंभीर संज्ञान लिया है। इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन ने थाना लोधा में लिखित शिकायत देकर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।विश्वविद्यालय प्रशासन को प्राप्त शिकायतों के अनुसार एक मोबाइल नंबर 7068553057 से स्वयं को विश्वविद्यालय से संबंधित बताते हुए छात्र-छात्राओं से मार्कशीट बनवाने एवं नाम संशोधन कराने के नाम पर अवैध धनराशि की मांग की जा रही थी। शिकायतों की पुष्टि के उद्देश्य से विश्वविद्यालय स्तर पर संबंधित नंबर पर दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया गया, जिसमें कथित व्यक्ति द्वारा मार्कशीट सुधार के नाम पर धनराशि की मांग करते हुए यूपीआई आईडी 7524819154-pcc@axi पर भुगतान करने के लिए कहा गया।
विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि उक्त मोबाइल नंबर अथवा उससे संबंधित किसी भी व्यक्ति को विश्वविद्यालय द्वारा इस प्रकार का कोई अधिकार या अधिकृत जिम्मेदारी प्रदान नहीं की गई है। विश्वविद्यालय का इस नंबर से किसी भी प्रकार का आधिकारिक संबंध नहीं है। इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने थाना प्रभारी, लोधा को लिखित शिकायत प्रेषित कर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध विधिक एवं दंडात्मक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है, ताकि भविष्य में किसी भी छात्र-छात्रा के साथ इस प्रकार की धोखाधड़ी न हो सके।
लेखक के बारे में
Sunil Kumarशॉर्ट बायो: सुनील कुमार पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में अलीगढ़ टीम में अलीगढ़ मुस्लिम विवि, राजा महेंद्र प्रताप विवि, मंगलायतन विवि समेत बेसिक शिक्षा को प्रजेंट कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
सुनील कुमार डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में अलीगढ़ से शिक्षा को प्रजेंट कर रहे हैं। नई शिक्षा नीति, अलीगढ़ मुस्लिम विवि से जुड़े सैकड़ों शोध की वजह से उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में दैनिक जागरण (Inext) और आईटीवी ग्रुप इंडिया न्यूज चंडीगढ़ जैसे प्रमुख संस्थानों से से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2015 में इंडिया न्यूज के साथ एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड रिपोर्टिंग, डेस्क जॉब, सेंट्रल डेस्क पर काम किया। उसके बाद जुलाई 2018 बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़े। वर्तमान में अलीगढ़ यूनिट में वह शिक्षा को देख रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
बी.कॉम और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट देहरादून बाद उन्हें उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पत्रकारिता सीखने को मिली। एजुकेशन हब कहे जाने वाले शहर में उन्हें शिक्षा बिट पर रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। इसी वजह से वह शिक्षा बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रहे है।
एंटरटेनमेंट और विजन
शिक्षा के साथ साथ फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी विषयों पर सुनील की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू मुंबई और अलीगढ़ दौरे आए कलाकार, निदेशक के किए हैं। सुनील का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है। उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


