ट्रांसफार्मर फुंकने पर अधिशासी अभियंता निलंबित

Feb 26, 2026 11:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

Aligarh News - - लखनऊ स्तर से जारी आदेश, 10 माह में 647 ट्रांसफार्मर फुंके, पहले ही एसडीओ व अवर अभियंता हो चुके हैं निलंबित

ट्रांसफार्मर फुंकने पर अधिशासी अभियंता निलंबित

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में बड़ी संख्या में ट्रांसफार्मर फुंकने के मामले में आखिरकार बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई हुई है। लखनऊ स्तर से जारी आदेश में अधिशासी अभियंता शशांक अग्रवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। आदेश प्रबंध निदेशक पंकज कुमार की ओर से गुरुवार को जारी किया गया। इसी मामले में एसडीओ व अवर अभियंता पहले ही निलंबित हो चुके हैं। जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि एक अप्रैल 2025 से 18 फरवरी 2026 तक अलीगढ़ क्षेत्र में 100 केवीए और उससे अधिक क्षमता के कुल 647 वितरण परिवर्तक (ट्रांसफार्मर) क्षतिग्रस्त हुए। इतनी बड़ी संख्या में ट्रांसफार्मरों का फुंकना अधिकारियों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि यह स्थिति कर्तव्य निर्वहन में घोर लापरवाही को दर्शाती है। गौरतलब है कि इससे पूर्व इसी प्रकरण में एसडीओ अनुराग पांडेय और अवर अभियंता किशन स्वरूप को भी निलंबित किया जा चुका है। अब अधिशासी अभियंता पर कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप की स्थिति है। माना जा रहा है कि मामले में आगे और भी जांच व कार्रवाई हो सकती है। लगातार ट्रांसफार्मर खराब होने से उपभोक्ताओं को बार-बार बिजली संकट का सामना करना पड़ा। कई क्षेत्रों में घंटों और कई बार दिनों तक आपूर्ति बाधित रही, जिससे जनजीवन प्रभावित होता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।