अच्छी खबर : शहर के 11 चौराहों का पहली बार ट्रेफिक सर्वे शुरू

Dec 06, 2025 01:04 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share

Aligarh News - दिल्ली के स्कूल ऑफ प्लानिंग आर्किटेक्ट ने तैयार की स्टडी रिपोर्ट, एडीए ने पहला ट्रायल के लिए दुबे का पड़ाव चौराहा सर्वे के लिया

अच्छी खबर : शहर के 11 चौराहों का पहली बार ट्रेफिक सर्वे शुरू

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जाम से जूझते शहरवासियों के लिए अच्छी खबर है। अलीगढ़ विकास प्राधिकरण शहर के 11 व्यस्तम चौराहों का ट्रैफिक सर्वे कराएगा। दिल्ली के स्कूल ऑफ प्लानिंग आर्किटेक्ट द्वारा इस संबंध में एक रिपोर्ट तैयार की गई है। ट्रायल के रूप में पड़ाव दुबे चौराहा को स‌र्वे के लिए चुना गया है। सर्वे का कार्य इंटरनेशलन स्तर की फर्म से करार किया जा रहा है। यह फर्म चौराहों से बिना जाम के वाहनों की आवाजाही के लिए मंथन करेगी। एडीए ने चौराहों के ट्रैफिक लोड सर्वे के लिए विशेषज्ञ कंसल्टेंट एजेंसियों को आमंत्रित करते हुए ई-टेंडर जारी किए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सर्वे के पूरा होने से यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद दिख रही है। शहर का दुबे पड़ाव चौराहा भारी ट्रैफिक, अवैध पार्किंग व अव्यवस्थित अतिक्रमण के कारण शहरवासियों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। एडीए ने इस चौराहे के संपूर्ण सुधार, अपग्रेडेशन व प्लेसमेकिंग का निर्णय लिया है। कंसल्टेंट एजेंसी चौराहे की वर्तमान स्थिति का विस्तृत सर्वे कर सुधार का पूरा खाका तैयार करेगी। प्रस्तावित योजना में सुरक्षित मोड़, पैदल क्रासिंग, आधुनिक साइनज, लाइटिंग, सुव्यवस्थित पार्किंग व सार्वजनिक स्थल का सुंदरीकरण शामिल है। चारों तरफ से चौराहे को इस प्रकार विकसित किया जाएगा कि ट्रैफिक सुचारु चले व जगह एक आकर्षक सार्वजनिक स्थल के रूप में सामने आए। 0-जंक्शन इम्प्रूवमेंट कम री-डिजाइनिंग का भी काम चौराहों पर होगा चौराहे के ट्रैफिक सर्वे के अलावा जंक्शन इम्प्रूवमेंट कम री-डिजाइनिंग का भी काम किया जाएगा। जिसमें चौराहों को सुंदर बनाया जाएगा। हर चौराहे को एक अलग पहचान दी जाएगी। 0-इन चौराहों का होगा ट्रैफिक लोड सर्वे सूतमिल, खेरेश्वर, क्वार्सी, एटा चुंगी, नांदापुल, सासनीगेट, मदारगेट, गांधीपार्क, बारहद्वारी, मीरीमल प्याऊ, पड़ाव दुबे 0-वर्जन शहर के चौराहों का ट्रैफिक लोड सर्वे कराया जा रहा है। ट्रायल के रूप में पहले पड़ाव दुबे चौराहे पर काम होगा। -कुलदीप मीणा, एडीए वीसी

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।