Aligarh News: सैंपलिंग के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता फूड विभाग की मनमानी व त्योहारी सीजन में व्यापारियों के

Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता फूड विभाग की मनमानी व त्योहारी सीजन में व्यापारियों के नमूने भरे जाने के विरोध में बुधवार को व्यापारियों ने कलक्ट्रेट में फूड विभाग के बाहर धरना दिया। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उप्र के पदाधिकारियों ने सैंपलिंग बंद करने की मांग की। सहायक खाद्य आयुक्त दो दीपक सिंह को ज्ञापन दिया।जिलाध्यक्ष प्रदीप गंगा व महानगर अध्यक्ष आलोक प्रताप सिंह ने कहा कि खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों द्बारा व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। व्यापारियों ने कहा कि माल निर्माता से लाकर व्यापारी बेचता है। ऐसे में कार्रवाई निर्माता के खिलाफ होनी चाहिए। सैंपल की जांच रिपोर्ट महीनों में प्राप्त होती है जबकि 14 दिन में रिपोर्ट का प्रावधान है।
मानको में कमी पाई जाने पर नमूने को अधोमानक घोषित किया जाए। नमूने में मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक वस्तु पाए जाने पर नमूने को असुरक्षित घोषित किया जाए। मामूली वादों के लिए शमन की व्यवस्था लागू की जाय। जिससे व्यापारियों को न्याय मिल सकेगा। महानगर अध्यक्ष आलोक प्रताप सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री हरिकिशन अग्रवाल, प्रदेश मंत्री अरून गोयल, एमए खान गांधी, राकेश वार्ष्णेय, ज्ञान प्रकाश वार्ष्णेय, संगीता वार्ष्णेय, प्रिया सिंह चौहान, ज्योति गुप्ता, प्रदीप वर्मा, वीरेंद्र चौधरी, हरेंद्र सिंह, मनोज जादौन मौजूद रहे।

