
जनपद में 113 नए अन्नपूर्णा भवन का निर्माण होगा
Aligarh News - अलीगढ़ में 2025-26 तक 113 नए अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए स्थान चिन्हित किए जा रहे हैं। मनरेगा और जिला पूर्ति विभाग के बजट से यह कार्य होगा। हर भवन के निर्माण पर लगभग 8.42 लाख...
अलीगढ़। जनपद में 113 अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण कराया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2025-26 में भी जिले में कुल 113 नए अन्नूपूर्णा भवन बनेंगे। इसके लिए जगह चिन्हित की जा रही है। मनरेगा व जिला पूर्ति विभाग के बजट से यह काम पूरा किया जाएगा। 484 वर्गफीट क्षेत्रफल में प्रस्तावित एक भवन के निर्माण पर कुल 8.42 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। सीडीओ प्रखर कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023-24 और 2024-25 के दौरान हर जिले में माडल के रूप में 75 अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण का लक्ष्य था, लेकिन जिले में इन वित्तीय वर्ष में केवल 55 दुकानों का ही निर्माण हो पाया था।
शासन स्तर से मौजूदा वित्तीय वर्ष के लिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए गए हैं। 113 नए भवनों के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। ग्राम पंचायतों के साथ ही नगर पंचायत, नगर पालिका व नगर निगम में भी इन भवनों का निर्माण होगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




