बंसल क्लासेज के छात्रों ने लहराया परचम

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share

Aligarh News - अलीगढ़ में जेईई मेन्स 2026 परीक्षा में बंसल क्लासेज, सिनर्जी क्लासेज और आकाश इंस्टीट्यूट के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बंसल क्लासेज के दिव्यांश प्रताप सिंह ने 99.8 परसेंटाइल हासिल किया, जबकि सिनर्जी क्लासेज के मृदुल प्रताप सिंह ने 99.74 परसेंटाइल प्राप्त किया। आकाश इंस्टीट्यूट के 72 छात्रों ने सफलता हासिल की, जिनमें से 10 छात्रों ने 99 से अधिक परसेंटाइल प्राप्त किए।

बंसल क्लासेज के छात्रों ने लहराया परचम

अलीगढ़। जेईई मेंस 2026 सत्र की परीक्षा में बंसल क्लासेज अलीगढ़ के मेधावियों ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। जिनमें दिव्यांश प्रताप सिंह (99.8), रूद्रांश मुदगल (99.73) मो. शादान (99), मोहित कौशल (98.37), जोया फातिमा (98.27), कृष्णा सोनी (98.04), नैना वार्ष्णेय (97.87), समर्थ गुप्ता (97.86), दिव्यांश भारद्वाज (97.06), मो. इमदाद आलम (96.60), राम वार्ष्णेय (96), इशांत शर्मा (95.86), एवं सय्यद मो. अहमद इमाम (94.19) परसेंटाइल प्राप्त किए हैं। बंसल क्लासेज के निदेशक फरान शिकोह, अयाज़ कुरैशी, अफ़ज़ल अंसारी एवं सभी शिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों को संस्था पर बुलाकर मेडल्स और पुरस्कार से सम्मानित किया। सिनर्जी क्लासेज के बच्चों का शानदार प्रदर्शनअलीगढ़।

जेईई मेंस 2026 अप्रैल सत्र की परीक्षा में सिनर्जी क्लासेस के बच्चों ने सर्वोच्च प्रदर्शन किया है। इन बच्चों में मृदुल प्रताप सिंह (99.74), सक्षम यादव (99.38), विनायक अग्रवाल (98.86), तुषार अग्रवाल (98.84), श्रेयान गुप्ता (98.40), जय वाष्र्णेय (98.36), निखिल उपाध्याय (98.01), कर्णिका सिंह (97.58), यशी अग्रवाल (97.13), वर्णिका गौर (97.12), ज़ोहान अहमद खान (96.61), प्रभव यादव (96.49), दिव्य वाष्र्णेय (95.41), रिद्धिमा वाष्र्णेय (95.23), दिव्यांश गुप्ता (94.54), प्रदयुम्न वशिष्ठ (94.03), अभिषेक अग्रवाल ने (93.79) परसेंटाइल हासिल किया है। आरवी चौधरी, ऐमन बिलग्रामी, एवं पुरुषोत्तम ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें देते हुए, एवं आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।आकाश इंस्टीट्यूट के 72 छात्रों को मिली सफलताअलीगढ़। जेईई मेन्स 2026 के घोषित हुए परिणामों में अलीगढ़ आकाश इंस्टीट्यूट के 72 छात्रों को सफलता मिली हैं। जिनमें 10 छात्रों ने 99 पर्सेंटाइल और उससे अधिक स्कोर प्राप्त किया है। जिनमें विराट सिंह (99.80), अंश सिंह (99.79), रुद्रांश पाराशर (99.73) और निखिल कुमार (99.57 पर्सेंटाइल) शामिल हैं। इंस्टीट्यूट के क्षेत्रीय निदेशक डी.के. मिश्रा ने कहा कि अलीगढ़ के छात्रों की यह सफलता उनकी पढ़ाई के प्रति प्रतिबद्धता और आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड के लर्निंग इकोसिस्टम की मजबूती को दर्शाती है। इस मौके पर अलीगढ़ आकाश इंस्टीट्यूट के असिस्टेंट डायरेक्टर रौशन कुमार सिंह, एकेडमिक हैड पंकज कुमार, ब्रांच हैड अंशुल उपाध्याय आदि के द्वारा टॉपर्स छात्रों धु्रव वार्ष्णेय, मुक्तांगना दीप, तुषार गर्ग, प्रिंस कुमार, अलीजा आसिफ, यशिका शर्मा, श्रेया गुप्ता, श्रेया सिरोही, घनिष्ठा गौतम, प्रांजुल अग्रवाल आदि को बुके देकर व माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।