राष्ट्रीय आय आधारित योग्यता परीक्षा में मानसी को प्रथम रैंक
Aligarh News - एलमपुर कंपोजिट विद्यालय की छात्रा ने हासिल किया जिले में प्रथम रैंक, अलीगढ़ जनपद से छात्रवृति परीक्षा में 10 हजार छात्रों ने किया था आवेदन

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रीय आय आधारित योग्यता परीक्षा में परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने रिकॉर्ड बनाया है। कंपोजिट विद्यालय एलमपुर कक्षा आठ की छात्रा मानसी ने जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं दूसरी रैंक नितिन और तीसरा रैंक निशा ने हासिल किया है। राष्ट्रीय आय आधारित योग्यता परीक्षा में जिले से 10470 बच्चों ने आवेदन किया था। जिसका परिणाम जारी कर दिया गया। अलीगढ़ में आवंटित 210 सीटों छात्र छात्राओं चयन कर लिया गया है। कंपोजिट विद्यालय एलमपुर कक्षा आठ की छात्रा मानसी ने जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं दूसरी रैंक नितिन और तीसरा रैंक निशा ने हासिल किया है।
चयनित बच्चों को चार वर्ष तक प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये की छात्रवृति प्रदान की जाएगी। यह छात्रवृति कक्षा नौ, 10, 11 और 12वीं में प्रत्येक वर्ष प्रदान किय जाएगा। प्रथम रैंक हासिल करने वाली मानसी ने जिला स्तर पर राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत हुई प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भी प्रथम स्थान प्राप्त कर चुकी हैं। हाल ही में आयोजित मीना मंच के अंतर्गत बाल उत्सव 2.0 कार्यक्रम में भी मंडल स्तर पर पर छात्रा का चयन हुआ है। कुमारी मानसी बाल उत्सव 2.0 कार्यक्रम में प्रदेश स्तर पर हमारे जिले अलीगढ़ का प्रतिनिधित्व करेगी। राष्ट्रीय आय आधारित योग्यता परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। अलीगढ़ से 210 बच्चों का छात्रवृति के लिए चयन किया गया है। चार वर्ष तक 12 हजार रुपये की राशि प्रतिवर्ष प्रदान की जाएगी। डॉ. राकेश सिंह, बीएसए अलीगढ़
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


