Aligarh News: एसकेडी स्कूल के बच्चों का मथुरा-वृंदावन भ्रमण
हिन्दुस्तान, अलीगढ़
Aligarh News: अलीगढ़ के हरिदासपुर स्थित एसकेडी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राएं मथुरा-वृंदावन के धार्मिक स्थलों का शैक्षिक भ्रमण कर लौटे। भ्रमण का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति और मंदिरों के ऐतिहासिक महत्व से परिचित कराना था। विद्यालय निदेशक सुरेश चंद्र शर्मा और प्रबंधक योगेश सारस्वत ने धार्मिक स्थलों के बारे में जानकारी दी। दल का नेतृत्व उप प्रधानाचार्य ओमप्रकाश ने किया।

Aligarh News: हरिदासपुर, अलीगढ़। एसकेडी पब्लिक स्कूल खेरेश्वर मंदिर हरिदासपुर के छात्र-छात्राओं का शैक्षिक भ्रमण दल मथुरा-वृंदावन के धार्मिक स्थलों के दर्शन कर लौटा। दौरे का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति और धार्मिक स्थलों के ऐतिहासिक महत्व से अवगत कराना था। विद्यालय के निदेशक सुरेश चंद्र शर्मा ने बच्चों को हमारे धार्मिक स्थलों के महत्व को विस्तार से समझाया। प्रबंधक योगेश सारस्वत ने बच्चों को राधा रानी मंदिर के बारे में जानकारी दी। मण दल का नेतृत्व उप प्रधानाचार्य ओमप्रकाश जी ने किया। इस दौरान पीतांबर सिंह, नरेश सिंह, गुंजन सिंह, कृष्णकांत, दीक्षा सिंह, गुंजन भारद्वाज, रूबी शर्मा, मधु, निधि, संजना, अनुराधा, गुड़िया देवी और पूनम आदि मौजूद रहे।


