सप्तरंग प्रदर्शनी में छात्रों ने प्रस्तुत किए मॉडल
Aligarh News - अलीगढ़ के धर्म समाज बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सप्तरंग प्रदर्शनी सीजन तीन का आयोजन किया गया। शुभांशु कटियार (आईएएस) ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया और छात्रों के प्रयासों की सराहना की। विद्यालय...
अलीगढ़। धर्म समाज बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सप्तरंग प्रदर्शनी सीजन तीन का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ शुभांशु कटियार (आईएएस) के द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि ने सप्तरंग प्रदर्शनी में छात्रों के द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए,बच्चों में रचनात्मक कौशल का विकास करने के लिए प्रोत्साहित किया। विद्यालय के अध्यक्ष सुरेश गोविल ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए छात्रों के द्वारा प्रदर्शित मॉडलों की सराहना की। इस अवसर पर प्रबंधक संजय गोयल, कोषाध्यक्ष राजीव अग्रवाल ‘रेमंड, विद्यालय की प्रधानाचार्या रचना गुप्ता, हेडमिस्ट्रेस पूजा जैन, अनुशासन प्रभारी पुष्कर वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




