सेवा का महाकुंभ शिविर में हुई 800 नेत्र रोगियों की जांच

सेवा का महाकुंभ शिविर में हुई 800 नेत्र रोगियों की जांच

संक्षेप:

Aligarh News - अलीगढ़ में मोतियाबिंद विहीन अलीगढ़ के संकल्प के तहत एक सेवा महाकुंभ शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 800 नेत्र रोगियों की जांच की गई और उन्हें ऑपरेशन के लिए विभिन्न आई सेंटरों में रेफर किया गया। ट्रस्ट ने भविष्य में भी शिविर आयोजित करने की योजना बनाई है।

Dec 11, 2025 10:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share

अलीगढ़। मोतियाबिंद विहीन अलीगढ़ का संकल्प दूसरे संगठनों के लिए भी प्रेरणादायी बनेगा और नेत्रदान-महादान का कार्य प्रदेश ही नहीं देश में भी उदाहरण स्वरूप जाना जाएगा। यह बातें डीएम संजीव रंजन ने गुरूवार को लैफ्टिनेंट कर्नल नितिन अरोड़ा मैमोरियल ट्रस्ट द्वारा राधा-माधव मंदिर पर आयोजित सेवा का महाकुंभ शिविर को संबोधित करते हुए कहीं। इस मौके पर 800 नेत्र रोगियों की जांच कर ऑपरेशन के लिए सिटी क्लीनिक आई सेंटर, आहुजा आई सेंटर एवं हयात आई सेंटर के लिए रेफर किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष योगेश भाटिया ने बताया कि लगभग 5000 से अधिक रोगियों के आंकड़े हमारे पास उपलब्ध हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिसे जल्द ही जिला प्रशासन को उपलब्ध करा दिया जाएगा। ट्रस्ट द्वारा 13 दिसंबर को स्वर्णिम भारत महाविद्यालय कोटा खासगढ़ी अमरौली एवं 28 दिसंबर को रामलीला ग्राउण्ड हरदुआगंज में भी शिविर का आयोजन किया जाएगा। ट्रस्ट द्वारा आयोजित सेवा महाकुंभ में कनाडा से आए मनदीप अरोड़ा, कमरदीप सिंह, उड़ान सोसाइटी के ज्ञानेन्द्र मिश्रा,रूचि सक्सेना, साधना सिंह, धन्वेष सिंह, आदित्य, उत्तम कुमार मुखर्जी, डा. बिन्दु चक्रवर्ती, डा. तन्मय चक्रवर्ती, बीडीसी सत्यदेव, महिला कल्याण विभाग से नीतू सारस्वत, समाज कल्याण से मयंक कुमार, जितेन्द्र यादव, सबा रफीक, डा. शौकत हुसैन, डा. रस्मित, डा. अतहर अली, डा. अनुपम आहुजा, डा. गायत्री मौजूद रहीं।