प्रदर्शन : अलीगढ़ में खामेनेई की मौत पर सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय
Aligarh News - - एएमयू सर्किल पर मुस्लिम समुदाय ने निकाला मातमी जुलूस, अलीगढ़ फ्रेटरनिटी से जुड़े मुस्लिम समुदाय ने किया प्रदर्शन

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर अलीगढ़ में अलीगढ़ मुस्लिम फ्रेटरनिटी ने जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। इमाम बाड़े से निकले जुलूस में अमेरिका और इजरायल के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। मुस्लिम फेटरनिटी समुदाय ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताते हुए राष्ट्रपति को प्रेषित ज्ञापन प्रशासन के माध्यम से सौंपा। अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमला कर दिया है। इस युद्ध में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत हो गई। मुस्लिम समुदाय ने इस हत्या करा दिया है। रविवार दोपहर अलीगढ़ में विरोध में जुलूस निकाला गया। इमाम बाड़े से निकले जुलूस में सैकड़ों की संख्या में शिया और सुन्नी समुदाय के लोग शामिल हुए।
इमामबाड़े से निकला जुलूस एएमयू सर्किल पहुंचा, जहां अमेरिका और इजरायल के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। अलीगढ़ फ्रेटरनिटी के सदस्य नादिर अब्बास नकवी ने बताया कि ईरान में हाल ही में हुई हिंसा की गंभीर एवं चौंकाने वाली वृद्धि के संदर्भ में है। जिसके परिणाम स्वरूप इस्लामी गणराज्य ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह सैयद अली खामेनेई, उनके परिवार के सदस्यों की कथित शहादत हुई है। यह क्षति संयुक्त राज्य अमेरिका एवं इजराइल द्वारा किए गए एक क्रूर एवं अप्रत्याशित सैन्य आक्रमण का परिणाम बताई जा रही है। जो मानव गरिमा एवं संप्रभु नेतृत्व की पवित्रता का गंभीर उल्लंघन है। यह लक्षित हत्या कोई एकाकी घटना नहीं है, बल्कि एक व्यापक आक्रामक नीति का चरम रूप है, जिसने ईरान के नेतृत्व, वैज्ञानिक समुदाय, आम नागरिकों को गहराई से प्रभावित किया है। इन हमलों से व्यापक जनहानि हुई। राष्ट्रीय अवसंरचना को भारी क्षति पहुंची है। यह अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन है। जुलूस में बिलखते रहे बच्चे, महिलाएं इजरायल हमले में मारे गए ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह सैयद अली खामेनेई अलीगढ़ फ्रेटरनिटी के तहत निकाले गए मातमी जुलूस में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हुए। जुलूस के दौरान नम आंखों से खामेनेई को याद किया। रोते रोते कहा यह एक हत्या है। विश्व शांति को अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं जुलूस को लीड कर रहे सदस्य भी रोते हुए नजर आए। उन्होंने भारत सरकार से युद्धविराम कराने की मांग की। भारत सरकार से की मांग - एकतरफा आक्रामक कृत्यों की स्पष्ट और कड़ी निंदा जारी की जाए। - आगे जनहानि रोकने हेतु तत्काल युद्धविराम की मांग की जाए। - संप्रभु सीमाओं के उल्लंघन एवं असंगत बल प्रयोग के लिए अंतरराष्ट्रीय जवाबदेही सुनिश्चित करने का आग्रह किया जाए। - तनाव कम करने, क्षेत्रीय एवं वैश्विक स्थिरता पुनः स्थापित करने हेतु बहुपक्षीय कूटनीतिक पहल का नेतृत्व किया जाए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


