14 व 15 फरवरी को नगर निगम अधिकारियों को मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश

Feb 13, 2026 12:05 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

Aligarh News - कांवड़ मार्ग पर गंदगी मिलने पर स्वच्छता निरीक्षक का वेतन रोका, सेवा शिविर में महाशिवरात्रि के अवसर पर व्यवस्थाएं होंगी जीरो वेस्ट

14 व 15 फरवरी को नगर निगम अधिकारियों को मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। महाशिवरात्रि पर्व को नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर आयुक्त ने गुरुवार सुबह क्वारसी से मीनाक्षी पुल व गांधी पार्क से खेरेश्वर धाम तक निरीक्षण किया। इस दौरान सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि 14 व 15 फरवरी को नगर निगम अधिकारी व कर्मचारी मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। इस दौरान कांवड़ मार्ग पर गंदगी मिलने पर स्वच्छता निरीक्षक का वेतन रोकने के निर्देश दिए। निरीक्षण में नगरायुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने महाशिवरात्रि के अवसर पर आने वाले श्रद्धालुओं व कावड़ियों की सवेंदनशीलता व सहूलियत को ध्यान में रखते हुए निर्देश दिए कि सभी रूट पर सभी पब्लिक टॉयलेट में 14 से 15 फ़रवरी तक शौच, स्नान की निशुल्क व्यवस्था रहेगी।

निरीक्षण में नगरयुक्त ने मीट की दुकानों को भी देखा उन्होंने मौके पर महाशिवरात्रि के अवसर पर नगरीय क्षेत्र में सभी मीट की दुकान दो दिन पूर्ण रूप से बंद रखने के प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए। खेरेश्वर धाम व खैर रोड पर दो जगह मानक के अनुरूप सफाई न मिलने पर स्वच्छता निरीक्षक रामजीलाल का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने की कार्रवाई के निर्देश दिए। सभी सेवा शिविर के कचरे के निस्तारण के लिए अतिरिक्त 50 टाटा टेम्पो लगाए गए है। शिविर संचालकों से अपील की गई है कि वह प्लास्टिक गिलास, पानी का पाऊच का प्रयोग न करें। इस दौरान अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव, सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह, मुख्य अभियंता वीके सिंह, प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामानंद त्यागी, डॉ राजेश वर्मा आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।