Aligarh News: ‘फन विद फिलैटली डे’ पर बच्चों का किया पुरस्कृत

हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share

Aligarh News: राष्ट्रीय डाक सप्ताह के तहत अलीगढ़ डाक मंडल में ‘फन विद फिलैटली डे’ मनाया गया। शहर के विभिन्न विद्यालयों के करीब 100 बच्चों ने डाक टिकटों पर आधारित प्रश्नोत्तरी में हिस्सा लिया और विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। बच्चों और शिक्षकों ने प्रधान डाकघर का भ्रमण किया तथा डाक विभाग की बचत, बीमा, आधार और डिलीवरी सेवाओं की जानकारी प्राप्त की।

Aligarh News: ‘फन विद फिलैटली डे’ पर बच्चों का किया पुरस्कृत

Aligarh News: अलीगढ़। भारतीय डाक विभाग द्वारा मनाए जा रहे राष्ट्रीय डाक सप्ताह के अंतर्गत अलीगढ़ डाक मंडल में आज ‘फन विद फिलैटली डे’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 100 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों के लिए डाक टिकटों पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विजयी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी बच्चों और शिक्षकों को प्रधान डाकघर का भ्रमण कराया गया। उन्हें डाक विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे सुकन्या समृद्धि योजना, डाक जीवन बीमा, बचत योजनाओं तथा स्पीड पोस्ट, पार्सल, आधार सेवाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में प्रवर डाक अधीक्षक, प्रवर डाकपाल चंद्रशेखर सिंह बरुआ, सहायक अधीक्षक दिलीप यादव, निरीक्षक नमन प्रताप सिंह, कार्यालय अधीक्षक अर्पित शुक्ला, जनसंपर्क निरीक्षक संजय खन्ना एवं डाक सहायक शांतनु सारस्वत उपस्थित रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsअलीगढ़Aligarh News: ‘फन विद फिलैटली डे’ पर बच्चों का किया पुरस्कृत