डकैती से पहले दो एएमयू छात्र व ब्लॉक प्रमुख के भतीजे समेत 12 लोग दबोचे

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share

Aligarh News - छह अवैध पिस्टल और चार तमंचे बरामद, जिले से दिल्ली तक कर रहे थे पिस्टल की सप्लाई, एएमयू छात्रों के अलावा इगलास ब्लॉक प्रमुख का भतीजा व होटल संचालक भी ह

डकैती से पहले दो एएमयू छात्र व ब्लॉक प्रमुख के भतीजे समेत 12 लोग दबोचे

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अलीगढ़ से लेकर दिल्ली तक अवैध पिस्टल की तस्करी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का गुरुवार को अलीगढ़ पुलिस ने खुलासा करते हुए 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें दो एएमयू छात्र, एक जिम संचालक के अलावा इगलास ब्लॉक प्रमुख का भतीजा व होटल संचालक भी शामिल है। डकैती की योजना बनाने के बाद ये लोग घटना करने की तैयारी में थे। इनके पास से अवैध पिस्टल व अन्य सामान बरामद हुआ है। गिरोह ने बीते दिनों हुईं कई घटनाओं में आरोपियों को पिस्टल सप्लाई की थी। पुलिस छह माह की घटनाओं को खंगाल रही है। एसएसपी नीरज जादौन ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में एसएसपी नीरज जादौन ने बताया कि बीते कुछ दिनों में शहर में फायरिंग की घटनाएं हुई थीं। इसमें तफ्तीश व जनसहयोग से कुछ वीडियो मिलीं, जिनमें अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त की बात हो रही थी। इस पर एसपी सिटी आदित्य बंसल व सीओ तृतीय सर्वम सिंह के नेतृत्व में टीमें लगाई गईं। बुधवार रात को थाना सिविल लाइन, थाना क्वार्सी व क्रिमिनल इंटेलीजेंस विंग की संयुक्त टीमों ने पंजीपुर रोड स्थित खंडहर पड़े किले में अवैध असलाहों की खरीद फरोख्त व सप्लाई करने वाले 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनके नाम टीचर्स कॉलोनी स्थित अल्पाइन अपार्टमेंट वाली गली निवासी अहमद चिंगारी, फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र के इस्लाम गंज स्टेशन रोड निवासी शहवान खान, ऊपरकोट निवासी हाजी कासिफ, जमालपुर निवासी कासिम, मोहम्मद कासिफ, टीचर्स कॉलोनी स्थित क्लासिक अपार्टमेंट निवासी असद उर्फ चेतन, मौलाना आजाद नगर निवासी मोहम्मद जुनैद, नगला पटवारी गली नंबर सात निवासी मो. अरसलान, शाहजमाल निवासी कामरान, कस्बा लोधा निवासी प्रमोद, दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र के सेक्टर 22 निवासी सौरभ व खैर बाईपास निवासी प्रियेंद्र प्रताप सिंह हैं। ये लोग योजना बनाकर डकैती की तैयारी कर रहे थे। इनके पास से फर्जी नंबर (यूपी 78 बी जेड 8885) की एक स्विफ्ट कार, एक स्प्लेंडर बाइक बरामद हुई। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना सिविल लाइन में मुकदमा दर्ज किया गया। गुरुवार को सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया。

ब्लॉक प्रमुख के भतीजे के होटल में होती थी डीलिंग :

आरोपियों में शहवान व कासिफ एएमयू के छात्र हैं। ये लोग कैंपस में तस्करी कर रहे थे। वहीं, प्रियेंद्र सारसौल के पास स्थित होटल क्राउन प्लाजा का संचालक है और इगलास ब्लॉक प्रमुख का भतीजा है। इसी होटल में खरीद-फरोख्त की डील होती थी। वहीं, प्रमोद जिम संचालक है। उसने भी पिस्टल खरीदी थी। दिल्ली के सौरभ ने इस गिरोह ने पिस्टल खरीदी थी। हाजी कासिफ मुख्य सरगना है, जो हथियार उपलब्ध कराता था। इनके फोनों से हथियारों के फोटो के अलावा पुलिस के प्रेस नोट्स तक मिले हैं। आरोपी ये तक जानकारी रखते थे कि पुलिस ने कब किसको पकड़ा है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App

आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास :

अहमद चिंगारी पर हत्या के प्रयास, गैंगस्टर समेत कुल सात मुकदमे दर्ज हैं। इसी तरह शहवान, हाजी, कासिम, कासिफ, असद, अरसलान व सौरभ पर दो-दो, जुनैद पर तीन, कामरान, प्रमोद व प्रियेंद्र पर चार-चार मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हत्या के प्रयास, लूट, चोरी, गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट के मामले शामिल हैं। पुलिस सभी की सीडीआर खंगाल रही है।

ये हुआ बरामद :

छह अवैध देशी पिस्टल (.32 बोर), तीन तमंचे (315 बोर), एक तमंचा 12 बोर, 16 कारतूस, दो खोखा कारतूस, एक लोहे की रॉड, एक चाकू, एक रस्सी, दो टेप, 10 एंड्रायड मोबाइल फोन, एक स्विफ्ट कार व बाइक बरामद हुई है।

सामान्य प्रश्न

इस गिरोह में कितने लोग गिरफ्तार हुए हैं?
इस गिरोह में 12 लोग गिरफ्तार हुए हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।