नाराज होकर घर से निकली सम्भल की किशोरी को जीआरपी ने सकुशल परिजनों से मिलाया
Aligarh News - अलीगढ़ जीआरपी ने एक किशोरी को सकुशल बरामद किया जो घर से नाराज होकर निकली थी। किशोरी तीन दिन पहले बबराला, जनपद सम्भल से आई थी। मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान उसे पाया गया। पुलिस ने उसके माता-पिता को सूचित कर किशोरी को उनके सुपुर्द कर दिया।

अलीगढ़। जीआरपी थाना अलीगढ़ जंक्शन पुलिस ने घर से नाराज होकर निकली सम्भल की किशोरी को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मंगलवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर-02 की सीढ़ियों के पास एक किशोरी बैठी मिली। पुलिस टीम ने उससे पूछताछ की, जिसमें उसने बताया कि वह बबराला, जनपद सम्भल की रहने वाली है और तीन दिन पहले घर से नाराज होकर आ गई थी। महिला उपनिरीक्षक लक्ष्मी सिंह ने परिजनों की जानकारी ली। किशोरी द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क कर उसके पिता को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही माता-पिता अलीगढ़ पहुंचे। इसके बाद किशोरी को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


