पुलिस लाइन में हुई रंगोली प्रतियोगिता

Mar 03, 2026 12:29 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share

Aligarh News - अलीगढ़ में उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन ने होली पर्व के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस परिवारों के बीच सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना था। पुलिस कर्मियों के परिजनों ने रंगोलियों का प्रदर्शन किया और उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए गए।

पुलिस लाइन में हुई रंगोली प्रतियोगिता

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में होली पर्व के दृष्टिगत सोमवार को पुलिस लाइन में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस परिवारों के बीच आपसी सौहार्द, सांस्कृतिक मूल्यों व रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था। इसमें पुलिस कर्मियों के परिजनों व बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और होली की थीम पर आधारित आकर्षक और मनमोहक रंगोलियां प्रस्तुत कीं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान वामा सारथी प्रभारी एसआई सर्वेश कुमार, महिला कांस्टेबल नेहा व अन्य मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।