
जिले में पहली बार महिलाओं के हाथों में छह थानों की कमान
Aligarh News - फोटो : - पिसावा, गोंडा, गोधा, दादों, महिला थाना व एएचटीयू थानों में
हर क्षेत्र में बढ़ रही महिलाओं की भागीदारी की दिशा में अलीगढ़ पुलिस ने भी सार्थक कदम बढ़ाया है। एसएसपी ने शुक्रवार देररात तीन और महिला पुलिसकर्मियों को थाना प्रभारी नियुक्त कर दिया। इसके तहत अब जिले में पहली बार छह थानों की कमान महिलाओं के हाथों में हैं। जल्द ही ये संख्या और बढ़ाई जाएगी। जिले में 33 थाने व नौ सर्किल हैं। पूर्व में केवल एक ही थाने में महिला प्रभारी नियुक्त थीं। वहीं, एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने प्रभार संभालते ही महिलाओं को सशक्त उद्देश्य से सबसे पहले एंटी रोमियो स्क्वॉयड टीमों को पिंक जैकेट वितरित कीं, ताकि उनकी दूर से ही पहचान हो सके।
इसी के साथ प्रत्येक सर्किल में एक महिला थाना प्रभारी नियुक्त करने का फैसला लिया। इसके तहत कुछ दिन पहले इंस्पेक्टर सरिता द्विवेदी को थाना दादों का प्रभारी, इंस्पेक्टर एकता सिंह को एएचटीयू थाना प्रभारी बनाया गया। इसी क्रम में शुक्रवार रात को चार और थानों की जिम्मेदारी महिलाओं को दी गई। इनमें इंस्पेक्टर सरिता सिंह को थाना गोधा से थाना गोंडा प्रभारी, महिला थानाध्यक्ष रेखा गोस्वामी को पिसावा थानाध्यक्ष, महिला थाने की नंदिनी चौकी प्रभारी लोकेश बेंसला को गोधा थानाध्यक्ष व थाना क्वार्सी में तैनात निशा चौधरी को महिला थानाध्यक्ष बनाया गया है। ये निर्णय पूर्व में लिए गए : - प्रत्येक सर्किल में पिंक बूथ बनाने के लिए जगह चिह्नित। - हर कॉलेज-स्कूल के पास शिकायत पेटिका लगाई। - एंटी रोमियो स्क्वॉयड टीमों को पिंक जैकेट वितरित। - जिले के हर थाने में मिशन शक्ति बूथ बनाया गया। ये है जरूरी हेल्पलाइन : - वीमेन पावर लाइन 1090 - हिला हेल्पलाइन 181 - मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 - पुलिस आपातकालीन सेवा 112 वर्जन जिले के प्रत्येक सर्किल में एक महिला थाना प्रभारी बनाई जाएगी। इसके तहत छह थानों में महिलाओं को प्रभारी नियुक्त किया गया है। जल्द ही शेष सर्किलों में भी तैनाती होगी। महिला सशक्तीकरण के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। इन्हें देखकर स्कूली छात्राएं भी अफसर बनने के लिए प्रेरित होंगी। नीरज कुमार जादौन, एसएसपी ---------------------

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




