वायु गुणवत्ता सुधार को एएमयू ने किया करार

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
Follow us on Google News
share

अलीगढ़ मुस्लिम विवि ने उत्तर प्रदेश में वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए एएमयू क्लीन एयर मैनेजमेंट प्रोजेक्ट के साथ सहयोग करने का करार किया है। इस सहयोग से वायु गुणवत्ता प्रबंधन और पर्यावरणीय स्थिरता में मजबूती मिलने की उम्मीद है।

वायु गुणवत्ता सुधार को एएमयू ने किया करार

अलीगढ़ । वरिष्ठ संवाददाता अलीगढ़ मुस्लिम विवि ने उत्तर प्रदेश में वायु गुणवत्ता सुधारने को उत्तर प्रदेश क्लीन एयर मैनेजमेंट प्रोजेक्ट के साथ करार किया है। करार के तहत एएमयू वैज्ञानिक, तकनीकी एवं संस्थागत पहलों को सहयोग देगा।

सहयोग का महत्व

एएमयू और यूपी कैम्प के बीच यह करार लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रमुख सचिव हेकाली झिमोमी, यूपीकैम्प अथॉरिटी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी. चंद्रकला की उपस्थिति में किया गया। एएमयू की ओर से सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. सोहैल अयूब ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। उन्हें परियोजना के लिए पर्यावरण एवं सामाजिक नोडल अधिकारी भी नामित किया गया है। वह विश्वविद्यालय प्रशासन के मार्गदर्शन में एएमयू में इस परियोजना के क्रियान्वयन का समन्वय करेंगे। यूपीकैम्प, उत्तर प्रदेश सरकार की विश्व बैंक समर्थित एक महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसका उद्देश्य बहु-क्षेत्रीय एवं समन्वित दृष्टिकोण के माध्यम से वायु प्रदूषण की समस्या का समाधान करना है। इस सहयोग से शोध, क्षमता निर्माण, तकनीकी सहयोग, ज्ञान साझाकरण, नीतिगत सुझावों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है, जिससे वायु गुणवत्ता प्रबंधन और पर्यावरणीय स्थिरता को मजबूती मिलेगी।

पर्यावरण दिवस से पूर्व समझौता

प्रो. सोहैल अयूब ने कहा कि इस साझेदारी के माध्यम से एएमयू अपनी शैक्षणिक विशेषज्ञता और शोध क्षमताओं का उपयोग करते हुए पर्यावरणीय चुनौतियों के समाधान, स्वच्छ वायु और सतत विकास के लिए वैज्ञानिक आधार पर तैयार किए गए उपायों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान देगा। यह समझौता विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में यूपीकैम्प के औपचारिक शुभारंभ से पूर्व किया गया है। इस अवसर पर सरकार, शिक्षण संस्थानों, उद्योग जगत, नागरिक समाज तथा विकास संगठनों के प्रतिनिधि वायु गुणवत्ता प्रबंधन, जलवायु कार्रवाई और सतत विकास जैसे विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे।

सामान्य प्रश्न

इस सहयोग से क्या उम्मीद है?
वायु गुणवत्ता प्रबंधन और पर्यावरणीय स्थिरता में मजबूती मिलने की उम्मीद है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।