होली पर 1200 सफाई कर्मचारी व 35 अधिकारी संभालेंगे व्यवस्था

Feb 28, 2026 12:06 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

Aligarh News - नगर निगम कंट्रोल रूम रहेगा राउंड द क्लॉक एक्टिव -1533 हेल्पलाइन रहेगा एक्टिव

होली पर 1200 सफाई कर्मचारी व 35 अधिकारी संभालेंगे व्यवस्था

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। होली को लेकर नगर निगम ने कार्ययोजना तैयार कर ली है। शहर को चार सेक्टरों में विभाजित करते हुए नगर निगम व्यवस्थाओं को करेगा। पानी आपूर्ति, पथप्रकाश, सफाई, कूड़ा उठान व आवारा पशुओं की रोकथाम को लेकर 1200 सफाई कर्मचारियों को लगाया गया है। नगर निगम के 35 अधिकारी व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे। कंट्रोल रूम 1533 पर लोग किसी भी समय शिकायत दर्ज करा सकेंगे। होली पर मुख्यालय नहीं छोड़ने की अफसरों को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने हिदायत दी है। होली को लेकर नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने शुक्रवार को शहर में कई स्थानों का निरीक्षण किया।

व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए। सीएम ग्रिड में निर्माणाधीन सड़क को लेकर कहा कि होलिका दहन वाले स्थानों की जगह छोड़ दी जाए और आसपास गड्ढे को तत्काल भरवाया जाए। 04 सेक्टर में 04 जोनल, 10 नोडल, 35 अधिकारी 545 सामान्य कर्मी, 1200 सफाई कर्मी तैनात किए गए हैं। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने सफाई, पेयजलापूर्ति, स्ट्रीट लाइट, निर्माण विभाग के अधीनस्थों के साथ रामघाट रोड, स्वर्ण जयंती नगर, रमेश विहार, एटा चुंगी बाईपास नोरंगाबाद, अचल ताल, आगरा रोड, सासनी गेट, रेलवे रोड खैर रोड का निरीक्षण किया। होली पर नगर निगम की बेहतर व्यवस्था होगी। मेयर मेयर प्रशांत सिंघल ने बताया कि होली को लेकर सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के लिए नगर निगम को दिशा निर्देश दिए गए हैं। होलिका दहन, धूल, बिहारी जी की शोभायात्रा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का टोला में नगर निगम संबंधी व्यवस्थाओं समय से कराये जाने के निर्देश दिये है। सफाई व्यवस्था 80 टेम्पो ड्राईवर, 04 जेसीबी, 40 फॉगिंग मशीन, 04 कैटल क्रैचर, 06 बॉबकट वाहन, 04 स्काई लिफ्ट, 04 सीवर जैटिंग मशीन, 1 एंटी स्मोक सहित 40 त्वरित एक्शन टीमें बनायी हैं। होली का पर्व आपसी एकता व भाईचारे के साथ लोग मनाएं। इन बाजारों में पानी की व्यवस्था कराई जाएगी नगर आयुक्त ने बताया कि नगर क्षेत्र में प्रचलित परम्परा के अनुसार होली दहन के दिन मुख्य बाजारों जयगंज अचल ताल, रेलवे रोड महावीर गंज फूल चौराहा, बड़ा बाजार, सासनीगेट रामघाट रोड सेंटर पाइंट, कनवरी गंज आदि क्षेत्रों के दुकानदारों द्वारा अपरान्ह: में अपनी दुकाने बंद करके टेसू और फूलों से रंग बनाकर होली खेली जाती है। जिसके लिये दुकानदारों द्वारा अपनी-अपनी दुकानों के आगे टैसू के फुल का रंग बनाने के लिये बड़े-बड़े ड्रम व बर्तन रखे जाते है जिनमें टैंको से पानी भरने की व्यवस्था, होली पर पेयजल की निरंतर सप्लाई व टैंकरो में पानी भरकर रखने के लिये महाप्रबंधक जल डा. पीके सिंह को दी गई है। नालियों की तलीझाड़ सफाई कराएं और झाड़ू लगवाएं नगर आयुक्त ने बताया कि सुकमा सिंह, अर्बन एनवाइरोटेक व नगर निगम के कर्मचारी वार्डों में नालियों की सफाई के लेकर झाड़ू लगाने का काम करेंगे। होली दहन स्थल, प्रमुख बाजारों, चौराहो पर सफाई के लिये सुबह-8 बजें से सम्पूर्ण नगरीय क्षेत्र में कूड़ा उठाने, नालियों की तलीझाड़ सफाई कराने सुबह व अपरान्ह में प्रमुख चौराहों बाजारों, होली दहन, धार्मिक स्थल पर विशेष सफाई कराये जाने के साथ-साथ रात्रि में नाइट स्वीपिंग कराये जाने के लिये प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामानंद त्यागी को दायित्व सौपा गया है। पेयजल आपूर्ति का समय नगर आयुक्त ने बताया कि होली पर प्रात: 6 बजे से 8 बजे तक तथा अपरान्ह: में 12 से 1.30 बजे तक पेयजल आपूर्ति पूर्ण क्षमता से की जाएगी। विद्युत आपूर्ति में बाधा होने की स्थिति में जलकल प्रागंण में 30 टैंकर रिजर्व में रखे गए जाएंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।