
शहर को चार सेक्टर में बांटकर नगर निगम करेगा व्यवस्था
Aligarh News - 4 सेक्टर प्रभारी, 30 सह प्रभारी, 60 सामान्य कर्मी व 750 सफाई कर्मचारी की 40 क्विक रिस्पांस टीमें रहेंगी मुस्तैद
अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। पंचोत्सव को लेकर नगर निगम शहर को चार सेक्टर में बांटकर तैयारी कराएगा। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बुधवार को महानगर में भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया। रेलवे रोड, सेंटर प्वाइंट, रसलगंज, आगरा रोड, रामघाट रोड समेत अन्य स्थानों पर व्यापारियों से कहा कि रात को ही कचरा प्वाइंट पर डाल दें। ताकि कूड़े की गाड़ियां उनको उठा लें। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि 4 सेक्टर प्रभारी, 30 सह प्रभारी, 60 सामान्य कर्मी व 750 सफाई कर्मचारी की 40 क्विक रिस्पांस टीमें त्योहार पर मौजूद रहेंगी। किसी भी समस्या के निस्तारण को टीमें हमेशा अलर्ट रहेंगी।

धनतेरस से भैयादूज तक रहेगा नगर निगम के अफसर अलर्ट रहेंगे। कंट्रोल रूम के नंबर 1533 नगर निगम संबंधित समस्याओं को लेकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। महापौर प्रशांत सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने दीपावली पर नगर निगम इंतिजामों को चाक चौबंद बनाने का वादा करते हुए कहा इस बार धनतेरस, छोटी दीपावली, बड़ी दीपावली, गोवर्धन और भैयादूज के अवसर पर नगर निगम स्ट्रीट लाइट व सफाई से गुलज़ार होगा। बाजार की विशेष सजावट, 5800 से अधिक स्ट्रीट लाइटें लगाई गईं नगर निगम ने बाजार की विशेष सजावट कराई है। बड़े महानगरों की तर्ज पर बाजार को सजाया जा रहा है। दीपावली को लेकर प्रत्येक वार्ड में 5800 से अधिक नई लाइटें लगाई गई हैं। पथप्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। स्ट्रीट लाइटों को हरहाल में दीपावली से पहले सही करने के निर्देश दिए गए हैं। सेक्टर के अधिकारी को बताएं समस्या सेक्टर-1 सिविल लाइन /क़्वार्सी थाना अंतर्गत क्षेत्र मे जोनल प्रभारी सहायक नगर आयुक्त तपस्या यादव मोबाइल नंबर 8052937139 होंगी। सेक्टर-2 क़्वार्सी थाना / महुआ खेड़ा तथा गांधी पार्क अंतर्गत क्षेत्र मे जोनल कर अधीक्षक बेचन प्रसाद मोबाइल नंबर 9454590336 होंगे। सेक्टर-3 थाना सासनी गेट/थाना कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र मे जोनल प्रभारी उप नगर आयुक्त अमित कुमार सिंह मोबाइल नंबर 9454022022 होंगे और सेक्टर-4 थाना देहली गेट/रोरावर अंतर्गत क्षेत्र मे जोनल प्रभारी सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह मोबाइल नंबर 991063364 होंगे। उक्त सेक्टर प्रभारियों को नगर निगम संबंधित समस्या के लिए फोन कर सकते हैं। आपात स्थिति 30 टैंकर पानी जलकल प्रांगण में रहेंगे सफाई व्यवस्था 8 स्वच्छता निरीक्षक अर्बन कम्पनी व 80 सफाई कर्मचारियों की नाइट स्वपिंग गैंग 5 मैकेनिकल लोडर 80 टाटा टिपर 60 फागिंग मशीन 80 स्प्रे मशीन साथ एक्टिव रहेगा कंट्रोल रूम मेयर प्रशांत सिंघल ने बताया कि दीपावली पर नगर निगम बेहतर से बेहतर व्यवस्था करेगा। लेकिन शहर के नागरिकों व व्यापारियों को सहयोग करना होगा। कचरा रात में ही बाजार के व्यापारी प्वाइंट पर डाल दें। सभी समस्या के समाधान के लिए अफसर मौजूद रहेंगे। सभी अफसरों के नंबर हमेशा चालू रहेंगे। शिकायतों के लिए 1533 व 7500441344 पर फोन कर सकते हैं। अनहोनी पर भी मुस्तैद रहेगा नगर निगम दीपावली पर पटाखों से होने वाली अनहोनी एवं किसी भी अप्रिय घटना को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा फायर ब्रिगेड विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए संवेदनशील प्वाइंटों पर पानी के टैंकर खड़े कराए जाएंगे। आवारा पशुओं व ट्रैफिक की होगी रोकथाम चौराहों पर ट्रैफिक मैनेजमेंट और किसी भी प्रकार के आवारा पशुओं के कारण दुर्घटना को रोकने की दृष्टिगत 4 सेक्टर में 4 कैटल कैचर और 2 ट्रैफिक क्रेन को मूवमेंट पर लगाया गया है। पशुपालकों को हिदायत दी गई है खुले में पशु विचरण करते हुए पाए जाने पर पशु को पकड़ने के साथ ही पशुपालक पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




