नगर निगम के वर्कशॉप के गोदाम की नीलामी को कराई मुनादी
Aligarh News - भुगतान नहीं होने को लेकर सिविल कोर्ट गई थी एजेंसी, नगर निगम पर एजेंसी का दो लाख रुपये है बकाया

अलीगढ़। नगर निगम जलकल विभाग में काम करने वाली एजेंसी जय एंटरप्राइजेज ने पांच साल पहले शहर में पाइप लाइन बिछाने का काम किया था। जिसके भुगतान का मामला सिविल कोर्ट में चल रहा था। सिविल कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम ने 40 लाख से अधिक का भुगतान जय एंटरप्राइजेज को कर दिया था। लेकिन दो लाख से अधिक का भुगतान अभी भी अटका हुआ है। भुगतान नहीं होने को लेकर जय एंटरप्राइजेज ने सिविल लाइन में दोबारा वाद दाखिल किया। जिस पर कोर्ट ने बारहद्वारी स्थित जलकल विभाग के वर्कशाप के गोदाम की नीलामी कराने के आदेश कर दिए हैं।
मामले में जय एंटरप्राइजेज ने वर्कशॉप पर मुनादी भी करा दी है। हंगामेदार होगी हैबिटेट सेंटर में होने वाली बोर्ड बैठक अलीगढ़। नगर निगम की बोर्ड बैठक शनिवार को कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में आयोजित की जाएगी। जिसमें पुनरीक्षित बजट पेश किया जाएगा। हालांकि इसको लेकर कुछ पार्षद विरोध कर रहे हैं। आज होने वाली नगर निगम की बोर्ड बैठक हंगामेदार हो सकती है। कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में बोर्ड बैठक सुबह 11 बजे से होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


