Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsAligarh Municipal Corporation Auctions Condemned Vehicles and Equipment for 15 60 Lakhs
नगर निगम के कंडम वाहन 15.60 लाख में बिके

नगर निगम के कंडम वाहन 15.60 लाख में बिके

संक्षेप:

Aligarh News - जवाहर भवन में नगर निगम वर्कशॉप व जलकल विभाग के कंडम वाहनों की लगाई गई बोली

Aug 19, 2025 11:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम वर्कशॉप और जलकल विभाग में वर्षों से कण्डम पड़े सामान एवं वाहनों की मंगलावर को जवाहर भवन में नीलामी की गई। अधिकतम बोली 15.60 लाख रुपये की रही। नीलामी समिति के अध्यक्ष अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव एवं उप नगर आयुक्त अमित कुमार सिंह की देखरेख में बोली प्रक्रिया पूरी कराई गई। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के निर्देश पर कंडम वाहनों की नीलामी कराई गई। मंगलवार को हुई नीलामी में जलकल विभाग के कण्डम सामान/स्पेयर पार्ट्स की खुली बोली में 15 लाख 60 हजार रुपये की उच्चतम बोली लगाई गई। नगर निगम के कण्डम मोबाइल टॉयलेट की बोली 27,000 रुपये प्रति नग के हिसाब से लगाई गई, जिसके अंतर्गत 04 मोबाइल टॉयलेट की नीलामी सम्पन्न हुई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसी प्रकार कण्डम ड्रम 440 रुपये प्रति नग, टायर-ट्यूब 18 रुपये प्रति किलो, बैट्री 65 एम्पीयर 431 रुपये, 100 एम्पीयर 665 रुपये तथा 150 एम्पीयर 3,040 रुपये प्रति नग की दर से नीलाम हुईं।