समस्याएं रखकर नगरायुक्त का किया सम्मान

Feb 12, 2026 11:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

Aligarh News - अलीगढ़ में नगरायुक्त ने रमजान को लेकर मुस्लिम समाज की बैठक बुलाई। समाज के प्रतिनिधियों ने पानी, बिजली और मस्जिदों के सामने सफाई की समस्याओं के बारे में जानकारी दी। नगरायुक्त ने सभी कार्य बेहतर तरीके से कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर समाजसेवी गुलजार अहमद ने वरिष्ठ लोगों को सम्मानित किया।

समस्याएं रखकर नगरायुक्त का किया सम्मान

अलीगढ़। नगरायुक्त ने रमजान को लेकर मुस्लिम समाज की बैठक बुलाई थी। समाज के प्रतिनिधि मंडल ने शहरी के समय पानी-बिजली व मस्जिदों के सामने साफ-सफाई के संबंध में अवगत कराया। नगरायुक्त ने आश्वस्त किया कि बेहतर तरीके से सारे कार्य कराए जाएंगे। इस दौरान समाजसेवी गुलजार अहमद की अगुवाई में समाज के वरिष्ठ लोगों ने नगरायुक्त को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर मुफ्ती जाहिद, मोहम्मद खुसरो, दुलारे नबी, गुलाम रसूल, मोहम्मद नदीम, रशीद नासिर, इरशाद, फरीदी, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद अजहर मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।