23 केंद्रों पर लेखपाल भर्ती परीक्षा आज, खुफिया तंत्र की पैनी नजर

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share

Aligarh News - कुल 10 हजार 656 परीक्षार्थी हैं पंजीकृत, सीसीटीवी कैमरों व ड्रोन से होगी केंद्रों की निगरानी

23 केंद्रों पर लेखपाल भर्ती परीक्षा आज, खुफिया तंत्र की पैनी नजर

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिले के 23 केंद्रों पर गुरुवार को लेखपाल भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा में आयोजित होगी। सीसीटीवी कैमरों व ड्रोन से निगरानी के साथ खुफिया तंत्र को सक्रिय कर दिया गया है। सुबह से ही पुलिस प्रशासनिक अधिकारी भ्रमणशील रहेंगे। इस दौरान संदिग्धों पर विशेष नजर रहेगी। उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ की ओर से लेखपाल मुख्य परीक्षा कराई जा रही है। इसके लिए जिले में 23 केंद्र बनाए गए हैं, जहां सुबह 10 से 12 बजे तक परीक्षा होगी। इस दौरान बायोमीट्रिक समेत त्रिस्तरीय लेयर में चेकिंग के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। इसमें कुल 10 हजार 656 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। एसपी क्राइम ममता कुरील ने बताया कि सुरक्षा को लेकर कड़े प्रबंध किए गए हैं। परीक्षा को सकुशल व नकलविहीन कराने के लिए सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी。

सोशल मीडिया पर विशेष निगाह :

परीक्षा में सेंधमारी रोकने के लिए अभिसूचना इकाई को अलर्ट कर दिया गया है। वहीं, सादे कपड़ों में पुलिस तैनात की गई है। सोशल मीडिया सेल की ओर से संदिग्ध व्हाट्सएप ग्रुप्स व टेलीग्राम चैनलों पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है। वहीं, परीक्षा केंद्रों के आसपास होटलों, लॉज और संदिग्ध ठिकानों पर भी बुधवार शाम को चेकिंग की गई।

Voice of UP

बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर बने हेल्प डेस्क :

भीषण गर्मी में परीक्षार्थियों को देखते हुए सभी स्थानों पर पेयजल के पर्याप्त इंतजाम करने को कहा गया है। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। इसके अलावा परीक्षा के बाद शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए सभी थाना प्रभारियों व यातायात पुलिस को सतर्क किया गया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अलीगढ़ में लेखपाल भर्ती परीक्षा कब होगी?
अलीगढ़ में लेखपाल भर्ती परीक्षा गुरुवार को आयोजित होगी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।