
बिल्डिंग में मरा पड़ा है बंदर, अधिकारियों को खबर नहीं
Aligarh News - - भवन की छत पर मरे बंदर का कंकाल, कोई देखने वाला नहीं, रेलवे की नई बिल्डिंग सुरक्षा न होने के कारण वारदात का खतरा
अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अलीगढ़ जंक्शन पर सिटी साइड बने नया भवन वाकई किसी वारदात को दे सकता है। क्योंकि भवन में बंदर मरकर कंकाल हो गया है। अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी है। हिन्दुस्तान अखबार ने सोमवार रात किए पड़ताल में बताया था कि सुरक्षा व्यवस्था न होने कारण रेलवे का नया भवन वारदात को दे रहा है। मंगलवार को हिन्दुस्तान टीम ने भवन की पड़ताल की। भवन में प्रवेश और निकास द्वार गेट नहीं होने के कारण आर-पार खुला हुआ है। जिससे यात्री प्लेटफार्म नंबर सात की ओर बढ़ते हुए नजर आए। भवन के कोने में रेलवे सुरक्षा बल की हेल्प डेस्क स्थापित है।
जहां कोई सुरक्षा कर्मी उपस्थित नहीं था। टीम ने आगे बढ़ते ऊपर बने भवन में पहुंची। जहां पहले तल पर सफाई नजर आई। पर उसके ऊपर बने भवन में कोई साफ सफाई व्यवस्था नजर नहीं आई। भवन के फर्श मिट्टी का अंबार नजर आया। भवन की छत जो खुली हुई, वहां बंदर मरा हुआ शव मिला। जो लगभग एक माह से अधिक का था। मरे बंदर के कंकाल और बाल ही बचे हुए हैं। खुल गया जन औषधि केंद्र सोमवार रात सिटी साइड जंक्शन पर प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र बंद मिला था। मंगलवार को टीम ने पड़ताल की तो जन औषधि केंद्र खुला हुआ मिला। जहां कुछ यात्री दवा खरीदते हुए नजर आए। दुकान मौजूद व्यक्ति ने बताया कि यह जन औषधि केंद्र शाम पांच बजे तक ही खुलता है। पर बाहर लिखे 24/7 पर पूछने पर बताया कि यह रेलवे अधिकारियों द्वारा लिखवाया गया है। हमारे पास इतना स्टाफ नहीं जो 24 घंटे खोल नहीं सकते हैं। प्लेटफार्म नंबर सात पर दौड़ी थार! पड़ताल के दौरान ही अलीगढ़ जंक्शन के सात नंबर और चौंकाने वाला नजारा नजर आया। घन घन की आवाज की साथ एक थार वाहन (रिमोट खिलौना) भागता हुआ नजर आया। प्लेटफार्म ऐसे खिलौनों का प्रयोग वर्जित है। पर सुरक्षा व्यवस्था न होने के कारण पूरी आजादी से दौड़ता हुआ नजर आया। जिसे एक्सीलेटर से दो बच्चे रिमोट के माध्यम से चला रहे थे। ऐसे में सवाल सीसीटीवी पर भी उठता है। सीसीटीवी से क्या प्लेटफार्म की निगरानी नहीं हो रही। कल ऐसे ही खिलौने से धमाका हो जाए तो कौन जिम्मेदार होगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




