Aligarh News: क्लब ने पुस्तकालय में भेंट की पुस्तकें
हिन्दुस्तान, अलीगढ़
Aligarh News: अलीगढ़ में इनरव्हील क्लब ने नौरंगीलाल कॉलेज के निकट जिला पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की उपयोगी पुस्तकों का वितरण किया। क्लब ने पुस्तकालय के लिए एक रैक और अलमारी भी भेंट की। अध्यक्ष भारती जुनेजा ने पुस्तकालय के लिए भविष्य में और पुस्तकें उपलब्ध कराने का वचन दिया।

Aligarh News: अलीगढ़। इनरव्हील क्लब ऑफ अलीगढ़ द्वारा शुक्रवार को नौरंगीलाल कॉलेज के निकट स्थित जिला पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की उपयोगी पुस्तकों का वितरण किया गया। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए क्लब की ओर से एक रैक एवं अलमारी भी भेंट की गई। क्लब की अध्यक्ष भारती जुनेजा ने कहा कि भविष्य में भी पुस्तकालय को जिन पुस्तकों की आवश्यकता होगी, क्लब द्वारा उन्हें उपलब्ध कराने में हरसंभव सहयोग किया जाएगा। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष संगीता खुराना, संयुक्त सचिव नीलम बगाई, दलजीत कौर सिम्पल उपस्थित रहीं।


