सुरक्षाकर्मियों ने तीमारदार से की मारपीट, मुकदमा
Aligarh News - अलीगढ़ में जेएन मेडिकल कॉलेज के गेट पर बाइक खड़ी करने को लेकर सुरक्षाकर्मियों और तीमारदार के बीच विवाद हुआ। इस झगड़े में तीमारदार तेजवीर सिंह घायल हो गए। पुलिस ने 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में जेएन मेडिकल कॉलेज के गेट पर गुरुवार रात को बाइक खड़ी करने को लेकर सुरक्षाकर्मियों व तीमारदार में विवाद हो गया। दोनों में मारपीट हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में पुलिस ने तीमारदार की ओर से 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार गुरुवार रात जेएन मेडिकल कॉलेज के गेट के पास स्टैंड पर बाइक खड़ी करने को लेकर तीमारदार तेजवीर सिंह का सुरक्षा कर्मियों से विवाद हो गया था। आरोप है कि अचानक स्टैंड के सुरक्षाकर्मी एकत्रित होकर मारपीट करने पीटने।
इसमें तेजवीर घायल हो गया। तीमारदार ने सिविल लाइन थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर सिविल लाइन के अनुसार पीड़ित की तहरीर पर 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



