
बैडमिंटन में अंडर 19 में प्रियांशी यादव बनी विजेता
Aligarh News - अलीगढ़ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 82 खिलाड़ियों ने भाग लिया। विभिन्न वर्गों में विजेताओं की घोषणा की गई, जिसमें आरव चौधरी...
अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिला स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर एक दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में लगभग 82 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में जूनियर बालक/बालिका वर्ग में कराई गई। बॉयज़ सिंगल्स अंडर 19 में विजेता आरव चौधरी, उपविजेता देवेंद्र शर्मा, गर्ल्स सिंगल्स अंडर 19 में विजेता प्रियांशी यादव, उपविजेता जन्नत शर्मा, बॉयज डबल्स अंडर 19 में विजेता यश कुमार और आरव चौधरी, उपविजेता प्रशांत मुद्गल और वैभव चौहान रहे। गर्ल्स डबल्स अंडर 19 में विजेता जन्नत शर्मा और चेतना सिंह रही। प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह में मुख्य अथिति सौरभ गुप्ता उप जिलाधिकारी एवं विशिष्ट अधिकारी राम मिलन क्रीड़ा अधिकारी द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर विधिवत उद्घाटन किया।

इस मौके पर कृष्ण कुमार वार्ष्णेय सचिव जिला बैडमिंटन संघ, लवली चौधरी बैडमिंटन कोच, आयुष चौधरी वरिष्ठ खिलाड़ी, मनोज कांत आदि लोग मौजूद रहे। प्रतियोगिता का संचालन खेलो इंडिया कोच विकास चौहान द्वारा किया गया। निर्णायक मंडल में अक्शक राघव, प्रणव शर्मा शामिल रहे। जू. बालक की कुश्ती टीम चयनित स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को जू. बालक कुश्ती की जिला स्तरीय टीम चयनित किया गया। चयनित टीम पवन, अभय, पवन राठी, दुष्यन्त, रजत शर्मा, अमन, इकबाल, वंश, पंकज, शिवम यादव, रिंकू, ग्रीको रोमन, साने आलम, ध्रुव कुमार, हरकेश, सचिन, ऋषभ, जतिन, आतेन्द्र, फैज, नवीन चौहान और टीम मैनेजर बृजेश यादव चयनित किए गए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




