लंबी कूद और गोला फेंक छात्रों ने दिखाया दम

लंबी कूद और गोला फेंक छात्रों ने दिखाया दम

संक्षेप:

Aligarh News - अलीगढ़ में 68वी जनपदीय युवा समारोह 2025 की क्रीड़ा प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें 650 छात्राओं ने विभिन्न एथलेटिक्स इवेंट में भाग लिया। व्यक्तिगत चैंपियनशिप में कई छात्राओं ने 100 मीटर, 400...

Sep 30, 2025 02:07 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। 68वी जनपदीय युवा समारोह 2025 माध्यमिक विद्यालय क्रीडा प्रतियोगिता का सोमवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। प्रतियोगिता में अलीगढ़ की पांच तहसील कोल ,अतरौली, खैर ,इगलास गभाना के करीब 650 छात्राओं ने विभिन्न एथलेटिक्स इवेंट में प्रतिभा किया। व्यक्तिगत चैंपियनशिप में अंडर 14 बालिका वर्ग में संध्या उच्चतर प्राथमिक विद्यालय बनिया खेड़ा 100 मीटर दौड़ प्रथम, 400 मीटर दौड़ प्रथम रही। अंशु चिरंजीलाल बालिका इंटर कॉलेज अलीगढ़, 100 मीटर दौड़ प्रथम, 800 मीटर बाधा दौड़ प्रथम रही। तश्तरी फेक द्वितीय अंडर 17 बालिका वर्ग में चैंपियन निशा कुमारी रही। सुप्रिया शर्मा चिरंजीलाल पालिका इंटर कॉलेज अलीगढ़ 1500 मीटर दौड़ प्रथम, 3000 मीटर दौड़ प्रथम रही।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ऊंची कूद द्वितीय अंडर बालिका वर्ग में जा‌‌नहवी चिरंजीलाल बालिका इंटर कॉलेज अलीगढ़ 100 मीटर दौड़ प्रथम, 1500 मीटर दौड़ प्रथम 3000 मीटर दौड़ प्रथम रही। बालक वर्ग अंडर 14 में शिवम कुमार तलेसरा इंटर कॉलेज तलेसरा इगलास 100 मी दौड़ प्रथम, लंबी कूद में प्रथम रहे। 200 मीटर दौड़ द्वितीय देवबत चौधरी कालेश्वर इंटर कॉलेज तलेसरा इगलास रहे। अंडर 17 बालक वर्ग में गगन केएमबी इंटर कॉलेज अतरौली 100 मीटर दौड़ प्रथम, 200 मीटर दौड़ प्रथम, 400 मीटर दौड़ प्रथम रहे। विकास कुमार उत्तम इंटर कॉलेज सिधौली धूम सिंह अतरौली 400 मीटर दौड़ प्रथम, 1500 मीटर दौड़ प्रथम 3000 मीटर दौड़ प्रथम रहे। पंकज राष्ट्रीय विद्यालय इंटर कॉलेज लंबी कूद, त्रिपदीय कूद, भाला फेंक प्रथम में रहे। अंडर 19 बालक वर्ग चैंपियनशिप में मुकेश कुमार ए सी ए इंटर कॉलेज,रायपुर 400 मीटर दौड़ प्रथम, 1500 मीटर दौड़ प्रथम, 5000 मीटर दौड़ प्रथम। शिवनारायण आदर्श कृषि इंटर कॉलेज सियरोल खैर गोला फेक प्रथम, तार गोला प्रथम, पोल वॉल्ट प्रथम रहे।