खबर का असर : 83 लाख की मशीनों पर डीएम से मांगा स्पष्टीकरण

Feb 27, 2026 12:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

Aligarh News - - हिन्दुस्तान में मुद्दा उठते ही हरकत में आया प्रशासन, स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा तेज, शासन में भेजा प्रस्ताव

खबर का असर : 83 लाख की मशीनों पर डीएम से मांगा स्पष्टीकरण

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। दीनदयाल अस्पताल के नेत्र रोग विभाग में वर्षों से बंद पड़ी 83 लाख की मशीनों के मामले में प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। हिन्दुस्तान में समाचार प्रकाशित होने के बाद जिलाधिकारी संजीव रंजन ने प्रकरण का संज्ञान लेते हुए अस्पताल के सीएमएस से विस्तृत स्पष्टीकरण मांगा है। डीएम ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक धन से खरीदी गई मशीनें उपयोग में क्यों नहीं हैं, इसकी जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से पूरी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं, जिसमें मशीनों की वर्तमान स्थिति, संचालन में आ रही बाधाएं और जिम्मेदार कारकों का उल्लेख करने को कहा गया है।

सीएमएस डॉ. एमके माथुर ने डीएम को भेजी आख्या में बताया कि नेत्र विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन 150 से 200 मरीजों की जांच व उपचार किया जा रहा है। विभाग में विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध हैं। तकनीकी या अतिरिक्त विशेषज्ञ की आवश्यकता के संबंध में शासन स्तर पर प्रस्ताव प्रेषित किया गया है। उधर, सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशन में सभी स्वास्थ्य संस्थानों की कार्यप्रणाली की सतत समीक्षा की जा रही है। प्रशासनिक स्तर पर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलें और संसाधनों का समुचित उपयोग हो।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।