मेधावी को साइकिल से किया सम्मानित
अलीगढ़ में रामघाट रोड स्थित रामबाग कॉलोनी के मॉडर्न कान्वेंट इंटर कॉलेज में 2025-26 शैक्षणिक सत्र के मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। 10वीं में मानवी बघेल ने 88%, वंश प्रकाश ने 87%, शिवानी कुमारी ने 86% और श्रद्धा अग्रवाल ने 82.6% अंक प्राप्त किए। प्रबंधक ने उन्हें साइकिल वितरित की।

अलीगढ़। रामघाट रोड स्थित रामबाग कॉलोनी के मॉडर्न कान्वेंट इंटर कॉलेज प्रांगण में बुधवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। 10वीं मानवी बघेल ने 88%, वंश प्रकाश ने 87%, शिवानी कुमारी ने 86%, श्रद्धा अग्रवाल ने 82.6% अंक हासिल किए हैं। प्रबंधक जवाहर लाल बघेल ने सभी होनहारों की पीठ थपथपाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रोत्साहन स्वरूप प्रबंधक द्वारा हाईस्कूल के शीर्ष तीन और इंटरमीडिएट की प्रथम स्थान प्राप्त एक छात्रा को साइकिल वितरित की गई।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


