मेडिकल कॉलेज के प्रस्ताव पर टिकी निगाहें
Aligarh News - - जिला अस्पताल में इमरजेंसी ब्लॉक भी लंबित

अलीगढ़। राज्य सरकार के बजट से जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने वाले प्रस्तावों पर लोगों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। लंबे समय से दीनदयाल अस्पताल को मेडिकल कॉलेज में परिवर्तित करने का प्रस्ताव शासन स्तर पर लंबित है। वर्तमान में जिले में जेएन मेडिकल कॉलेज पर गंभीर मरीजों का अत्यधिक दबाव बना रहता है, जिससे उपचार व्यवस्था प्रभावित होती है। लोगों का मानना है कि एक और मेडिकल कॉलेज स्थापित होने से मरीजों को समय पर इलाज मिल सकेगा और भीड़ का दबाव कम होगा। इसके अलावा मलखान सिंह जिला अस्पताल में आधुनिक सुविधाओं से युक्त इमरजेंसी ब्लॉक निर्माण का प्रस्ताव भी लंबित है।
स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों और आमजनों को उम्मीद है कि बजट में इन प्रस्तावों को मंजूरी मिलने से जिले की चिकित्सा सुविधाओं को नई मजबूती मिलेगी। .... फोटो दीनदयाल अस्पताल को मेडिकल कॉलेज का दर्जा मिलने से जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी मजबूती मिलेगी। साथ ही मलखान सिंह अस्पताल में इमरजेंसी ब्लॉक बनने से गंभीर मरीजों को तुरंत और बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जा सकेगा। सुबोध वाष्र्णेय, व्यापारी .... फोटो, जेएन मेडिकल कॉलेज पर लगातार मरीजों का दबाव बढ़ रहा है। यदि एक और मेडिकल कॉलेज शुरू होता है तो मरीजों को इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। डॉक्टरों को भी बेहतर ढंग से सेवाएं देने का अवसर मिलेगा। डॉ. भरत वाष्र्णेय, पैथोलॉजिस्ट .... गंभीर मरीजों को अक्सर इलाज के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। यदि शहर में एक और मेडिकल कॉलेज खुलता है और आधुनिक इमरजेंसी ब्लॉक बनता है तो लोगों को समय पर बेहतर इलाज मिल सकेगा। तुषार कौशिक, व्यापारी .... बढ़ती आबादी के हिसाब से स्वास्थ्य सुविधाएं भी बढ़नी चाहिए। मेडिकल कॉलेज और नया इमरजेंसी ब्लॉक बनने से आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और गरीब मरीजों को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। सुनील कुमार, समाजसेवी
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


