Aligarh News: वित्तीय अनियमित्ता में प्रधान निलंबित व अधिकार सीज
Aligarh News: अलीगढ़। वित्तीय अनियमित्ता मिलने पर आमामदापुर के ग्राम प्रधान को निलंबित कर दियाउनके वित्तीय अधिकार भी सीज कर दिए गए हैं। एडीओ को प्रशासक बनाया गया है।

Aligarh News: अलीगढ़। वित्तीय अनियमित्ता मिलने पर आमामदापुर के ग्राम प्रधान को निलंबित कर दिया गया है। उनके वित्तीय अधिकार भी सीज कर दिए गए हैं। एडीओ को प्रशासक बनाया गया है। अकराबाद ब्लाक की ग्राम पंचायत आमामदापुर में मनरेगा व अन्य विकास कार्यों में गड़बड़ी पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। 10 लाख से अधिक के मामले में ग्राम प्रधान धर्मेंद्र कुमार को निलंबित किया गया है। डीपीआरओ यतेंद्र कुमार ने बताया कि कार्यकाल समाप्त होने के दौरान ही प्रधान को निलंबित कर दिया गया था और वहां पर एडीओ पंचायत को प्रशासक बनाया गया है। मामले की अंतरिम जांच अभी चल रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


