
भूमि खरीद फरोख्त की धांधली को लेकर विधायक को दिया ज्ञापन
Aligarh News - संपत्ति खरीदने के दौरान विवादित होने का रहता है डर, रजिस्ट्रार जांच के बाद हो संस्तुति, ऐसा बनाया जाए नियम
अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। श्री गंगा सेवा समिति ने मंगलवार को संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में एक ज्ञापन काफी समय से भूमि की खरीद फरोख्त की धांधली सम्बंधित विवादों के निपटारे हेतु शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा को दिया। इस दौरान एक सालासर बालाजी का चित्र भी भेंट किया। संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा की जन मानस की समस्या को उठाना भी संस्था का कर्तव्य हैं। आज इस गंभीर विषय को हम सब आपके संज्ञान में लाना चाहते हैं क्यूंकि आज के समय में हर सामान्य मध्यम वर्ग के व्यक्ति का सपना अपना घर बनाना है, जिसमें केंद्र व प्रदेश सरकार भी आम व्यक्ति का पूरा सहयोग कर रही है।
लेकिन फिर भी जनमानस को किसी भी संपत्ति को खरीदने से पूर्व यह भय बना रहता हैं कि संपत्ति के क्रय विक्रय में कोई उनके साथ छल न करे। इन समस्याओं के समाधान के लिए संस्था द्वारा ज्ञापन में पांच सूत्रीय मांग की है। जिसका मुख्य आधार ये होगा की जिस संपत्ति को एक बार बेचा जा चुका हैं वो दोबारा नहीं बेचीं जाए। जिसके लिए प्रशासन एक नियम तय करे कि एक रजिस्ट्रार टीम जांच कर संस्तुति दे। ये संपत्ति पूर्ण रूप से ठीक है। कोई वाद विवाद नहीं है। उसके बाद ही संपत्ति की रजिस्ट्री की जाए। संस्था के राष्ट्रीय महामंत्री ई. राम कुमार शर्मा ने कहा कि इससे पूर्व एक ज्ञापन एसडीएम कोल को भी पूर्व में दिया जा चुका है। शहर विधायक ने संस्था की इस पहल की सरहाना की। कहा की इन मांगों को निश्चित ही विधानसभा सत्र के दौरान मेरे द्वारा सदन में रखा जाएगा। इस मौके पर आभा वार्ष्णेय, मनोज शैली एड., अंशुल शर्मा, रजनी वार्ष्णेय, नीलेश उपाध्याय, यज्ञदत्त शर्मा, सतेंद्र शर्मा, विजय वत्स मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




