Aligarh News: खेतों में पानी तैयार पर सर्वर बना दीवार

हिन्दुस्तान, अलीगढ़
Follow us on Google News
share

Aligarh News: अलीगढ़ में खरीफ सीजन के दौरान किसानों को खाद की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। एनआईसी तकनीक में खराबी के कारण पॉइंट ऑफ सेल मशीनों का सर्वर ठप हो गया है, जिससे खाद वितरण ठप हुआ है। लगभग 25 प्रतिशत मशीनों में सर्वर एरर है, जिससे वितरण में कमी आई है।

Aligarh News: खेतों में पानी तैयार पर सर्वर बना दीवार

Aligarh News: देश-प्रदेश के साथ अलीगढ़ में पॉश मशीनों का सर्वर हांफा, खाद केंद्रों पर सुबह से शाम तक सिर्फ इंतजार अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। खरीफ सीजन की मुख्य फसलों की बुवाई और सिंचाई के बीच जिले के किसानों के सामने खाद का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

पॉश मशीनों में तकनीकी समस्या

हैरान करने वाली बात यह है कि इस बार समस्या खाद की किल्लत नहीं, बल्कि एनआईसी तकनीक का डगमगाना है। पिछले कुछ दिनों से देशभर के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और विशेष रूप से अलीगढ़ जिले में पॉइंट ऑफ सेल यानी पॉश मशीनों का सर्वर हांफ रहा है। इसके चलते खाद वितरण केंद्रों पर अंगूठा लगाने की प्रक्रिया बीच में ही अटक रही है और वितरण ठप हो रहा है।

सर्वर डाउन होने के कारण वितरण में कमी

पिछले कुछ दिनों से पूरे देश समेत उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में तकनीकी खराबी के चलते उर्वरक वितरण प्रणाली बुरी तरह प्रभावित हुई है। खाद वितरण केंद्रों पर पॉश मशीन के अचानक रुकने या लिंक फेल होने से ओटीपी और बायोमेट्रिक सत्यापन बीच में ही बंद हो रहा है। इसके चलते दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से किराए के साधन कर खाद लेने आ रहे किसान केंद्रों पर सर्वर ठीक होने का घंटों इंतजार कर थक-हारकर वापस लौट रहे हैं।

संख्या और सांख्यिकी पर ध्यान

अलीगढ़ जिले के अलग-अलग सोसायटियों और निजी विक्रेताओं के पास मौजूद लगभग 1400 पॉश मशीनों में से लगभग 25 प्रतिशत (350 से अधिक) मशीनों में गंभीर सर्वर एरर देखा गया है।

सर्वर डाउन होने की वजह से बीते वर्ष जहां अकेले 16 जुलाई को जिले में 1,000 मीट्रिक टन उर्वरक का वितरण हुआ था, वहीं इस बार यह आंकड़ा घटकर महज 600 मीट्रिक टन पर सिमट गया है।

पॉश मशीनों में सर्वर की दिक्कत आ रही है। पॉश मीशन में सर्वर धीमा होने के चलते एनआईसी स्तर से तकनीकी समस्या चल रही है। इस पर काम भी किया जा रहा है। सभी मशीनों में समस्या नहीं है, कुछ में है।

धीरेंद्र सिंह चौधरी, जिला कृषि अधिकारी

विवरण/आंकड़े अलीगढ़ जनपद उत्तर प्रदेश स्तर पर

कुल पंजीकृत पॉश मशीनें लगभग 1,400 लगभग 75,000

सर्वर से प्रभावित मशीनें (25%) लगभग 350 मशीनें लगभग 18,500 से अधिक मशीनें

बीते वर्ष 16 जुलाई को कुल वितरण 1,000 मीट्रिक टन लगभग 65,000 मीट्रिक टन

इस वर्ष 16 juillet को कुल वितरण 600 मीट्रिक टन लगभग 38,000 मीट्रिक टन

औसत दैनिक वितरण में गिरावट लगभग 40 प्रतिशत की कमी लगभग 41.5 प्रतिशत की भारी कमी

FAQs

क्या अलीगढ़ में खाद का संकट है?
जी हां, अलीगढ़ में खाद का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।